महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश पड़ोसी गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 11 October 2026 3 views
महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश पड़ोसी गिरफ्तार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किए जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महिला की जान बचाई और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।
नरैनी कस्बा के पटेल नगर निवासी प्रभा देवी ने पुलिस को सूचना दी कि 10 अक्टूबर को मोहल्ले के अनुज ने आपसी विवाद के चलते उनकी मां को जान से मारने की नीयत से पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास किया था। शिकायत के आधार पर नरैनी थाने में मुकदमा दर्ज कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी अनुज पुत्र संतोष निवासी पटेल नगर, नरैनी को व्यास मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया। मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 333, 352, 109(1) और 351(3) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ जान से मारने की नीयत से हमला करने समेत संबंधित धाराओं में कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में नरैनी थाना प्रभारी प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक अश्वनी गुप्ता, कांस्टेबल अंकित सिंह और कांस्टेबल शुभम यादव शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
महिला को पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने की कोशिश पड़ोसी गिरफ्तारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा।
-
पत्रकारिता की विश्वसनीयता और पत्रकारों की सुरक्षा पर जोर आठ पत्रकार सम्मानितनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने कराया विशाल भंडारा, कन्या भोज से हुआ शुभारंभनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर सपाइयों ने अर्पित की श्रद्धांजलिनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब