सलोन नगर पंचायत उपचुनाव मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी
-
By
Admin
Published - 13 October 2026 82 views
सलोन नगर पंचायत उपचुनाव मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी
12 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला, सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं की सुविधाओं को लेकर अधिकारियों ने दिए निर्देश
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
सलोन, रायबरेली। सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे उपचुनाव के मद्देनजर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग सक्रिय है। मंगलवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था और मतदाताओं के लिए उपलब्ध सुविधाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को मतदान केंद्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने और मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।सलोन नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए हो रहे इस उपचुनाव में कुल 12 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव में मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर प्रत्याशियों के राजनीतिक भविष्य का फैसला करेंगे। मतदान को व्यवस्थित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक तैयारियां की गई हैं।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था की स्थिति देखी। साथ ही मतदाताओं के लिए पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता का भी जायजा लिया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि मतदान के दौरान मतदाताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए,प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा, ताकि मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न हो सके।
सम्बंधित खबरें
-
भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद सुर्खियों में हिस्ट्रीशीटर के आरोपों पर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 रायब
-
सलोन नगर पंचायत उपचुनाव मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी12 प्रत्याशियों के भाग्य का
-
मौत को दावत दे रहे ओवर लोड ऑटो रिक्शा दर्जनों सवारियाँ बैठाकर तय करा रहे यम लोक का सफर उन्नाव ब