विकास खण्ड डीह में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम शिविर का आयोजन
-
By
Admin
Published - 13 October 2026 4 views
विकास खण्ड डीह में खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग द्वारा एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम/शिविर का आयोजन
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
रायबरेली उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के तत्वावधान में विकास खण्ड डीह के सभागार में एक दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम/शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मा0 विधायक सलोन अशोक कुमार ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें रोजगार के अवसरों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना रहा। इस अवसर पर विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं बैंकों के माध्यम से वित्तपोषित योजनाओं की विस्तृत जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की गई। साथ ही, इन योजनाओं के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने, उद्यमिता को बढ़ावा देने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं, बेरोजगार व्यक्तियों एवं स्वरोजगार स्थापित करने के इच्छुक लोगों को खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। इन योजनाओं का उद्देश्य ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा लोगों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है।
जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संतोष कुमार गौतम ने बताया कि इस प्रकार आयोजित जागरूकता शिविर ग्रामीण क्षेत्रों में स्वरोजगार को प्रोत्साहित करने तथा विभागीय योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मंच का संचालन एस0एस0 पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस मौके पर एलडीएम सुबोध मिश्रा, खण्ड विकास अधिकारी डीह विजय शंकर त्रिपाठी सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी/कर्मचारी व अन्य लोग उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
भदोखर थानाध्यक्ष राकेश चंद्र आनंद सुर्खियों में हिस्ट्रीशीटर के आरोपों पर उठे सवालनेशनल न्यूज 1 रायब
-
सलोन नगर पंचायत उपचुनाव मतदान केंद्रों का जायजा लेने पहुंचे डीएम और एसपी12 प्रत्याशियों के भाग्य का
-
मौत को दावत दे रहे ओवर लोड ऑटो रिक्शा दर्जनों सवारियाँ बैठाकर तय करा रहे यम लोक का सफर उन्नाव ब