मौत को दावत दे रहे ओवर लोड ऑटो रिक्शा दर्जनों सवारियाँ बैठाकर तय करा रहे यम लोक का सफर
-
By
Admin
Published - 13 October 2026 94 views
मौत को दावत दे रहे ओवर लोड ऑटो रिक्शा दर्जनों सवारियाँ बैठाकर तय करा रहे यम लोक का सफर
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट -अजय चौरसिया
उन्नाव–पुरवा मार्ग पर यात्रियों की जान से ऑटो रिक्शा चालक कर रहे खिलवाड़ आखिर कब जागेगा प्रशासन?उन्नाव से पुरवा मार्ग पर फर्राटा भर रहे ओवरलोड ऑटो रिक्शा यात्रियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर रहे हैं। यात्रियों को उनके घर तक सुरक्षित पहुंचाने वाले ये ऑटो रिक्शा यात्रियों को उनके घर की यात्रा नहीं बल्कि यमलोक की यात्रा तय करा रहे हैं कहीं उनकी जिंदगी के लिए यह ऑटो रिक्शा खतरा न बन जाएं। निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां बैठाकर सड़कों पर दौड़ते ऑटो रिक्शा किसी बड़े हादसे को न्योता देते नजर आ रहे हैं।हैरानी की बात यह है कि कई ऑटो रिक्शा में आगे की सीट पर बैठने के लिए महिलाओं सहित यात्रियों की भीड़ दिखाई देती है। क्षमता से अधिक सवारियां बैठाने और यातायात नियमों की अनदेखी से दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है ऐसे में सवाल उठता है कि यात्रियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी आखिर किसकी है?सबसे बड़ा सवाल—आखिर मौन क्यों है प्रशासन?
स्थानीय लोगों के अनुसार इसी मार्ग से सुबह-शाम प्रशासनिक अधिकारियों का भी आवागमन होता है। इसके बावजूद यदि ओवरलोड ऑटो रिक्शा सड़कों पर लगातार दौड़ रहे हैं,तो यातायात व्यवस्था और निगरानी पर सवाल उठना स्वाभाविक है।
क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही जिम्मेदार अधिकारी जागेंगे? क्या यात्रियों की जान की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए ओवरलोड ऑटो रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा? आखिर कब होगी नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई?अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस गंभीर मुद्दे को कितनी गंभीरता से लेता है और उन्नाव–पुरवा मार्ग पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए क्या ठोस कदम उठाए जाते हैं।
प्रशासन से सवाल सड़क पर चलने वाले हर यात्री की जान अनमोल है यातायात नियमों का पालन और ओवर लोडिंग पर प्रभावी नियंत्रण बेहद जरूरी है ताकि सफर सुरक्षित होकोई भी यमलोक की यात्रा का शिकार न हो और किसी परिवार का चिराग लापरवाही की भेंट न चढ़े।
सम्बंधित खबरें
-
सलोन में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यवाही तीन डंपर और एक पोकलैंड जेसीबी जब्तछह महीने से पीरानगर बीबी
-
पीडीए जन पंचायत श्रीवास समाज के करीब एक दर्जन लोगों ने थामा सपा का दामननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
उन्नाव पुलिस ने जनपद वासियों से आगामी त्योहारों को लेकर की अपीलउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया इस
-
रास ए गरबा' की धूम: पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देर रात तक बिखेरे जलवेनेशनल न्यूज 1 र
-
सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन उत्सव संपन्न हुआधार्मिक संस्कारों के साथ सामाजिक समरसता का दिया संदेशने