मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत एक्सेल स्कूल ऑफ नर्सिंग में मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला का हुआ
-
By
Admin
Published - 14 October 2026 5 views
मिशन शक्ति अभियान फेज 6.0 के अंतर्गत एक्सेल स्कूल ऑफ नर्सिंग में मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला का हुआ आयोजन छात्राओं को महिला सुरक्षा एवं साइबर अपराधों से बचाव के प्रति किया गया जागरूक
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया
शासन की मंशा के अनुरूप मिशन शक्ति अभियान फेज-6.0 के अंतर्गत शारदीय नवरात्रि के चतुर्थ दिवस आज दिनांक 14.10.2026 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह के कुशल निर्देशन में थाना कोतवाली सदर क्षेत्रांतर्गत स्थित एक्सेल स्कूल ऑफ नर्सिंग में मिशन शक्ति एवं साइबर जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार द्वारा की गई।कार्यक्रम में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह, मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी,परिवार परामर्श केंद्र समिति प्रभारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव,थाना कोतवाली सदर से उपनिरीक्षक मीना देवी,एंटी रोमियो टीम प्रभारी रेखा देवी तथा मिशन शक्ति टीम की महिला आरक्षी दीपिका दीक्षित, महिला आरक्षी साधना एवं महिला आरक्षी ममता सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में डॉ. मनीष सिंह सेंगर की भी सहभागिता रही।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा नारी सशक्तिकरण विषय पर आधारित एक आकर्षक एवं प्रेरणादायक लघु नाटिका प्रस्तुत की गई। नाटिका के माध्यम से महिला सशक्तिकरण महिलाओं के अधिकारों,आत्मसम्मान एवं सामाजिक जागरूकता का संदेश दिया गया। उपस्थित अधिकारियों द्वारा छात्राओं की प्रस्तुति की सराहना की गई तथा इसे महिला सशक्तिकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने वाला प्रेरणादायक प्रयास बताया गया। कार्यशाला में महिला थाना प्रभारी निरीक्षक रेखा सिंह एवं मिशन शक्ति प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमारी द्वारा छात्राओं को शासन द्वारा संचालित महिला सुरक्षा एवं सहायता संबंधी हेल्पलाइन नंबरों की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं एवं बालिकाओं को किसी भी प्रकार की समस्या अथवा उत्पीड़न की स्थिति में उपलब्ध सहायता सेवाओं का उपयोग करनेअपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा आवश्यकता पड़ने पर पुलिस से तत्काल संपर्क करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। साइबर जागरूकता के अंतर्गत छात्राओं को साइबर अपराधों से सतर्क रहने, ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने तथा इंटरनेट एवं डिजिटल माध्यमों का सुरक्षित उपयोग करने के प्रति जागरूक किया गया कार्यक्रम के दौरान शासन द्वारा प्रदत्त हेल्पलाइन नंबरों से संबंधित पंपलेट भी वितरित किए गए, जिससे छात्राएं इन सेवाओं की जानकारी अपने परिवार एवं अन्य लोगों तक पहुंचा सकें। कार्यशाला के दौरान नर्सिंग की छात्राओं द्वारा उपस्थित अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछकर संवाद एवं प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में सहभागिता की गई। पुलिस अधीक्षक उत्तरी आयुष श्रीवास्तव एवं सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी बीघापुर प्रदीप कुमार द्वारा छात्राओं के प्रश्नों का विस्तार पूर्वक एवं सटीक उत्तर देते हुए उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया अधिकारियों ने छात्राओं को जागरूक,आत्मनिर्भर एवं आत्मविश्वासी बनने तथा किसी भी समस्या की स्थिति में उपलब्ध कानूनी एवं पुलिस सहायता का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आशीष श्रीवास्तव द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय की प्रधानाचार्या सिम्मी द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
सम्बंधित खबरें
-
सलोन में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यवाही तीन डंपर और एक पोकलैंड जेसीबी जब्तछह महीने से पीरानगर बीबी
-
पीडीए जन पंचायत श्रीवास समाज के करीब एक दर्जन लोगों ने थामा सपा का दामननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
उन्नाव पुलिस ने जनपद वासियों से आगामी त्योहारों को लेकर की अपीलउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया इस
-
रास ए गरबा' की धूम: पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देर रात तक बिखेरे जलवेनेशनल न्यूज 1 र
-
सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन उत्सव संपन्न हुआधार्मिक संस्कारों के साथ सामाजिक समरसता का दिया संदेशने