रास ए गरबा' की धूम पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देर रात तक बिखेरे जलवे
-
By
Admin
Published - 14 October 2026 3 views
रास ए गरबा' की धूम: पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देर रात तक बिखेरे जलवे
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली के मुंशीगंज स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स में मंगलवार शाम सांस्कृतिक रंग में रंगा नजर आया। संस्थान परिसर में स्थापित प्राचीन शिव मंदिर प्रांगण में एम्स स्टूडेंट यूनियन द्वारा भव्य 'रास ए गरबा' कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और देर रात तक जश्न का आनंद उठाया।मंगलवार रात 8:30 बजे पारंपरिक आरती और विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मंदिर प्रांगण को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों में सजे छात्र-छात्राओं ने डांडिया और गरबा की थाप पर जमकर थिरकते नजर आये।
वरिष्ठ अधिकारियों और संकाय सदस्यों की रही गरिमामयी मौजूदगी
समारोह में एम्स की निदेशक डॉ. अमिता जैन मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहीं। उनके साथ अपर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नीरज श्रीवास्तव, पीडिया सर्जरी विभाग से डॉ. उमेश गुप्ता, कल्चर कमेटी की हेड व पीडिया सर्जरी की हेड डॉ. सुनीता सिंह, अपर निदेशक कर्नल अखिलेश सिंह, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के डॉ. अभय सिंह सहित संस्थान के अन्य संकाय सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान संस्थान की निदेशक सहित उच्च अधिकारियो और संकाय सदस्यों ने भी विद्यार्थियों के साथ सामूहिक नृत्य कर उनका उत्साहवर्धन किया। अतिथियों ने एम्स छात्र संघ द्वारा आयोजित इस शानदार कार्यक्रम की सराहना की।
देर रात तक गूंजी गरबा की धुनें
कार्यक्रम स्थल पर देर रात तक अध्ययनरत छात्र छात्राओं में भारी उत्साह देखने को मिला। संगीत की धुनों और डांडिया की खनक के बीच छात्र-छात्राएं देर रात तक कार्यक्रम का भरपूर आनंद लेते रहे। आयोजन के अंत में एम्स स्टूडेंट यूनियन के प्रतिनिधियों ने सभी अतिथियों, संकाय सदस्यों और विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
सलोन में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यवाही तीन डंपर और एक पोकलैंड जेसीबी जब्तछह महीने से पीरानगर बीबी
-
पीडीए जन पंचायत श्रीवास समाज के करीब एक दर्जन लोगों ने थामा सपा का दामननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
उन्नाव पुलिस ने जनपद वासियों से आगामी त्योहारों को लेकर की अपीलउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया इस
-
रास ए गरबा' की धूम: पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देर रात तक बिखेरे जलवेनेशनल न्यूज 1 र
-
सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन उत्सव संपन्न हुआधार्मिक संस्कारों के साथ सामाजिक समरसता का दिया संदेशने