उन्नाव पुलिस ने जनपद वासियों से आगामी त्योहारों को लेकर की अपील
-
By
Admin
Published - 14 October 2026 7 views
उन्नाव पुलिस ने जनपद वासियों से आगामी त्योहारों को लेकर की अपील
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया
इस समय चल रहे शारदीय नवरात्र, दुर्गा पूजा, आगामी दशहरा एवं दीपावली पर्व के दृष्टिगत रखते हुए उन्नाव पुलिस ने जनपद वासियों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की भ्रामक, विद्वेषपूर्ण, सांप्रदायिक अथवा विवादित पोस्ट, टिप्पणी एवं संदेश प्रसारित या साझा न करें। किसी भी सूचना की सत्यता की पुष्टि किए बिना उसे आगे न बढ़ाएं तथा सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वाली सामग्री से बचें।यदि कोई भ्रामक,आपत्तिजनक अथवा सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वाली सूचना संज्ञान में आती है, तो तत्काल पुलिस को सूचित करें उन्नाव पुलिस सभी त्योहारों को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द पूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध है। जनपद में शांति, कानून-व्यवस्था एवं आपसी भाईचारा बनाए रखने में समस्त जनपद वासियों का सहयोग अपेक्षित है आप सभी को सुरक्षित एवं सौहार्द पूर्ण त्योहारों की शुभकामनाएं
जनपद उन्नाव पुलिस — आपकी सुरक्षा, हमारी प्रतिबद्धता।
सम्बंधित खबरें
-
सलोन में अवैध खनन पर प्रशासन की कार्यवाही तीन डंपर और एक पोकलैंड जेसीबी जब्तछह महीने से पीरानगर बीबी
-
पीडीए जन पंचायत श्रीवास समाज के करीब एक दर्जन लोगों ने थामा सपा का दामननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स
-
उन्नाव पुलिस ने जनपद वासियों से आगामी त्योहारों को लेकर की अपीलउन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया इस
-
रास ए गरबा' की धूम: पारंपरिक परिधानों में सजे विद्यार्थियों ने देर रात तक बिखेरे जलवेनेशनल न्यूज 1 र
-
सेवा भारती द्वारा कन्या पूजन उत्सव संपन्न हुआधार्मिक संस्कारों के साथ सामाजिक समरसता का दिया संदेशने