दो मासूम भाइयों की हत्या में पूर्व मंत्री का बेटा समेत दो गिरफ्तार
-
By
Admin
Published - 25 October 2026 26 views
दो मासूम भाइयों की हत्या में पूर्व मंत्री का बेटा समेत दो गिरफ्तार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
मुख्य आरोपी महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू और शेरा उर्फ ओमकार पुलिस की गिरफ्त में, अब तक सात गिरफ्तार
बांदा। नरैनी के नंदवारा गांव में दो मासूम सगे भाइयों की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी पूर्व मंत्री के बेटे महेंद्र पाल वर्मा उर्फ राजू समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दूसरे आरोपी की पहचान शेरा उर्फ ओमकार के रूप में हुई है। इससे पहले पुलिस पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। ताजा कार्रवाई के बाद मामले में गिरफ्तार आरोपियों की संख्या सात हो गई है।
छह वर्षीय मनोज और चार वर्षीय युवराज के शव पानी से भरे गड्ढे में मिले थे। पोस्टमार्टम में दोनों बच्चों की मौत सिर में चोट लगने से होने की बात सामने आई थी। बच्चों के पिता की तहरीर पर नौ लोगों के खिलाफ हत्या और साजिश का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
तेरही माफी मोड़ पर जलभराव से हाइवे बेहाल दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
रायबरेली-त्योहार के पहले मिलावट खोरों पर बड़ा एक्शननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
बांदा कोतवाली के बाहर मंत्री रामकेश निषाद का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक पंचायत चुनावों में आरक्षण पर मंथननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। क
-
पीईटी परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो