पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक पंचायत चुनावों में आरक्षण पर मंथन
-
By
Admin
Published - 25 October 2026 15 views
पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक पंचायत चुनावों में आरक्षण पर मंथन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक अध्यक्ष न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह (सेवानिवृत्त जिला जज) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों के मद्देनजर अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) की सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति, स्थानीय निकायों में प्रतिनिधित्व और आरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में आयोग के सदस्य बृजेश कुमार और एसपी सिंह (सेवानिवृत्त आईएएस) उपस्थित रहे। मुख्य विकास अधिकारी ने आयोग के समक्ष जनपद में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन से संबंधित जानकारी प्रस्तुत की। इस दौरान पंचायतों एवं स्थानीय निकायों में ओबीसी वर्ग के प्रतिनिधित्व, आरक्षण की वर्तमान स्थिति तथा निर्धारित आरक्षण प्रतिशत से जुड़े तथ्यों पर विचार-विमर्श किया गया।
आयोग ने जनपद में पिछड़े वर्गों की वास्तविक सामाजिक एवं राजनीतिक स्थिति का आकलन करने के लिए जिला पंचायत सदस्यों, ब्लॉक प्रमुखों, वार्ड सदस्यों और अन्य जनप्रतिनिधियों से जानकारी प्राप्त की। जनप्रतिनिधियों ने अपने क्षेत्रों में ओबीसी वर्ग की भागीदारी, राजनीतिक प्रतिनिधित्व और स्थानीय परिस्थितियों से संबंधित अनुभव एवं सुझाव रखे। आयोग ने उनके विचारों को सुनते हुए लिखित सुझाव भी प्राप्त किए।
बैठक में प्राप्त जानकारियों, प्रस्तुत रिपोर्ट और जनप्रतिनिधियों के सुझावों के आधार पर पिछड़े वर्गों की सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक स्थिति का तथ्यात्मक आकलन करने पर चर्चा हुई। इसका उद्देश्य आगामी ग्रामीण निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में आरक्षण से संबंधित विषयों के लिए आवश्यक आधार तैयार करना रहा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल, ब्लॉक प्रमुखों सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
तेरही माफी मोड़ पर जलभराव से हाइवे बेहाल दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
रायबरेली-त्योहार के पहले मिलावट खोरों पर बड़ा एक्शननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
बांदा कोतवाली के बाहर मंत्री रामकेश निषाद का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक पंचायत चुनावों में आरक्षण पर मंथननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। क
-
पीईटी परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो