पीईटी परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
-
By
Admin
Published - 25 October 2026 8 views
पीईटी परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजा
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
सीसीटीवी, अभ्यर्थियों की चेकिंग और सुरक्षा व्यवस्था परखी, नकलविहीन परीक्षा कराने के निर्देश
बांदा। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, लखनऊ की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 के पहले दिन रविवार को जिलाधिकारी अमित आसेरी और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने तिंदवारा स्थित इंटरमीडिएट कॉलेज और विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांदा में परीक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा कक्षों, सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता, अभ्यर्थियों की सघन चेकिंग, प्रवेश द्वार पर सुरक्षा व्यवस्था और गोपनीय परीक्षा सामग्री के रखरखाव की जांच की गई।
जिलाधिकारी ने केंद्र व्यवस्थापकों, स्टैटिक मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेट को आयोग के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने पर जोर दिया। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने परीक्षा केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्क रहकर सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।
जनपद में पीईटी-2026 की परीक्षा 25 और 30 अक्टूबर तथा 1 नवंबर को दो पालियों में कुल नौ केंद्रों पर आयोजित की जा रही है। पहली पाली सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली अपराह्न 3 से शाम 5 बजे तक निर्धारित है। कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है। जिला प्रशासन ने नकलविहीन और सकुशल परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं।
सम्बंधित खबरें
-
तेरही माफी मोड़ पर जलभराव से हाइवे बेहाल दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
रायबरेली-त्योहार के पहले मिलावट खोरों पर बड़ा एक्शननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
बांदा कोतवाली के बाहर मंत्री रामकेश निषाद का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक पंचायत चुनावों में आरक्षण पर मंथननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। क
-
पीईटी परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो