बेंदा खदान में बालू माफियाओं का खेल, ओवरलोडिंग ट्रैकों का तांडव चालू
-
By
Admin
Published - 24 October 2026 18 views
बेंदा खदान में बालू माफियाओं का खेल, ओवरलोडिंग ट्रैकों का तांडव चालू
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जिले में एक बार फिर बालू माफियाओं का काला कारोबार शुरू हो गया हैं जनपद की सबसे विवादित और चर्चित बेंदा खदान (तिंदवारी थाना क्षेत्र) में अवैध खनन का जिन्न बोतल से बाहर आ गया है। इस बार हालात पहले से भी ज्यादा भयावह हैं।हमारी खोजी टीम जब ग्राउंड जीरो पर पहुंची तो नजारा चौंकाने वाला था। केन नदी की मुख्य जलधारा के अंदर तक बड़ी-बड़ी पोकलैंड और श्रब्ठ मशीनें उतार कर नदी को दोनों तरफ से लूटा जा रहा है। एनजीटी का साफ आदेश है कि जलधारा से खनन नहीं होगा और 3 मीटर से ज्यादा गहरा गड्ढा नहीं होगा, लेकिन बेंदा में इन नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं।
सूत्रों के अनुसार दिन में दिखावे के लिए मानक के अनुरूप खनन दिखाया जाता है, लेकिन शाम ढलते ही 20 से 30 फीट गहरे गड्ढे खोदकर हजारों घन मीटर बालू का अवैध स्टाक बनाया जाता है। मानक के अनुसार एक ट्रक में 10-15 घन मीटर बालू लोड होनी चाहिए, लेकिन यहां 25 से 30 घन मीटर तक बालू लादकर सड़कों पर दौड़ाया जा रहा है। तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि ट्रकों के ऊपर पहाड़ जैसा बालू लदा है और बिना तिरपाल ढके ये ट्रक पूरे शहर में धूल उड़ा रहे हैं। बेंदा से बबेरू, तिंदवारी और बांदा शहर को जोड़ने वाली सभी ग्रामीण सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। नई बनी सड़कें 2 महीने भी नहीं चल पा रही हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात में ओवरलोड ट्रकों की रफ्तार से घरों में दरारें तक आ गई हैं।
यहां आपको बताते चलें कि बांदा का तापमान पिछले दो सालों में 47 से 49 डिग्री तक पहुंच गया था, जो पूरे विश्व में सबसे ज्यादा में से एक था। एनजीटी और पर्यावरण वैज्ञानिकों ने अपनी रिपोर्ट में साफ कहा था कि अंधाधुंध नदी दोहन से वाटर लेवल गिर रहा है और तापमान बढ़ रहा है। फिर भी वही कहानी दोहराई जा रही है।स्थानीय ग्रामीण ने बताया पूरी रात मशीनों की आवाज से नींद नहीं आती, शिकायत करो तो धमकी मिलती है। वहीं एक अन्य ग्रामीण ने कहा कि खदान संचालक के गुर्गे खुलेआम कहते हैं कि ऊपर से नीचे तक सब मैनेज है, कोई हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकता।अब बड़ा सवाल यह है कि क्या जिला प्रशासन और खनन विभाग इस खुले खेल पर आंखें बंद किए रहेगा? या फिर एनजीटी के आदेशों का पालन कराते हुए इस बेलगाम खदान पर बड़ी कार्रवाई करेगा? बांदा की जनता जवाब का इंतजार कर रही है।
सम्बंधित खबरें
-
तेरही माफी मोड़ पर जलभराव से हाइवे बेहाल दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
रायबरेली-त्योहार के पहले मिलावट खोरों पर बड़ा एक्शननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
बांदा कोतवाली के बाहर मंत्री रामकेश निषाद का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक पंचायत चुनावों में आरक्षण पर मंथननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। क
-
पीईटी परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो