अर्जुन पासी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी का सलोन में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
-
By
Admin
Published - 24 October 2026 44 views
अर्जुन पासी के नेतृत्व में नवनियुक्त प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी का सलोन में हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन
नेशनल न्यूज 1 सलोन तहसील रिपोर्ट सन्नो विश्वकर्मा
सलोन, रायबरेली। आज विधानसभा क्षेत्र सलोन के सूची चौराहा सहित विभिन्न स्थानों पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नवनियुक्त अध्यक्ष आदरणीय श्रीमती आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी के प्रथम आगमन पर अर्जुन पासी, पूर्व प्रत्याशी विधानसभा सलोन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत करते हुए संगठन की मजबूती, आपसी एकजुटता और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।
इस अवसर पर अर्जुन पासी ने कहा कि आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में कांग्रेस संगठन को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा देने के लिए सभी कांग्रेसजन एकजुट होकर कार्य करेंगे। कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाना, आम जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष करना हमारी प्राथमिकता है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता जनता के सुख-दुःख में सहभागी बनकर संगठन को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं
सम्बंधित खबरें
-
तेरही माफी मोड़ पर जलभराव से हाइवे बेहाल दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
रायबरेली-त्योहार के पहले मिलावट खोरों पर बड़ा एक्शननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
बांदा कोतवाली के बाहर मंत्री रामकेश निषाद का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
पिछड़ा वर्ग आयोग की बैठक पंचायत चुनावों में आरक्षण पर मंथननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा। क
-
पीईटी परीक्षा केंद्रों पर डीएम-एसपी का औचक निरीक्षण व्यवस्थाओं का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो