संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिला युवक का शव
-
By
Admin
Published - 27 October 2026 3 views
संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिला युवक का शव
भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा अमीरन पुर गांव का मामला
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
बताया जाता है कि कल रविवार की देर शाम युवक गांव के ही अलग मुहल्ले पकरा गिरफ्ता में भागवत कथा सुनाने आया था बताते हैं कल रात और सुबह तक घर न जाने के बाद परिजनों ने भदोखर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी जिसमें पिता सुरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा अमित भागवत कथा सुनने गया है जो देर रात और सुबह तक नहीं लौटा। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी तो दर्ज कर लिया लेकिन घटना को नजर अंदाज कर दिया सोमवार की रात लगभग 8 बजे उसका शव मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया वही मृतक के परिजनों के बीच चीख पुकार मच गई। शव मिलने के बाद गांव में पुलिस के प्रति खासा आक्रोश फैल गया वही मौके पर पहुंचे क्षेत्र के सिपाहियों पर ग्रामीण भड़क उठे आक्रोशित ग्रामीणों की सूचना पर भारी पुलिस बल गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों की मानें तो लगभग दो माह पहले गांव के ही छोटे लाल शहदेव व विमल और विशाल आदि के बीच मृतक के परिजनों के बीच मारपीट हुई थी जिसमें उपरोक्त विपक्षीगण के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया था शक की आधार पर भदोखर पुलिस ने पूर्व में दर्ज मुकदमे के तहत एक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है जबकि अन्य लोग फरार बताया जा रहे हैं। अब यह घटना हत्या है कि क्या है संपूर्ण मामले को लेकर पुलिस जांच पड़ताल करने में जुट गई हालांकि मौत की कहानी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा।
सम्बंधित खबरें
-
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिला युवक का शव भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा अमीरन पुर गांव का मामला&
-
तेरही माफी मोड़ पर जलभराव से हाइवे बेहाल दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
रायबरेली-त्योहार के पहले मिलावट खोरों पर बड़ा एक्शननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
बांदा कोतवाली के बाहर मंत्री रामकेश निषाद का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं