शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
-
By
Admin
Published - 27 October 2026 3 views
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
डलमऊ । कुंवार माह की शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा नदी में डुबकी लगाकर मन्नते मांगी। सोमवार को शरद पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों एवं जनपदों से श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर आकर आस्था की डुबकी लगाई इसके साथ ही स्नान घाटों के पास स्थित देवी देवताओं के मंदिर में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। सोमवार को सुबह से ही स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। सुबह 7 बजे से लेकर 10 बजे तक श्रद्धालुओं की भीड़ से घाट भर गए। जो दोपहर तक घाटों पर स्नान करने का सिलसिला चलता रहा। पूर्णिमा पर गंगा नदी में स्नान करने के पश्चात अपने अपने तीर्थ पुरोहितों से श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सत्यनारायण की कथा के साथ विधि विधान से हवन पूजन भी किया।
इन घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कस्बे के सड़क घाट, वीआईपी घाट, रानी जी का शिवाला घाट, गऊघाट, पक्का घाट संकट मोचन घाट पथवारी घाट, दीनशाह गौराघाट, महावीरन घाट, राजा नेवाज सिंह घाट , शुकुल घाट, बरुडडा घाट, सहित छोटा और बड़ा मठ घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ लगी रही प्रशासन की तरफ श्रद्धालुओ को सुरक्षित स्नान कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के साथ साथ नाव नाविक गोदाखोर की व्यवस्था कराई गई थी।
सम्बंधित खबरें
-
शरद पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
संदिग्ध अवस्था में कुएं में मिला युवक का शव भदोखर थाना क्षेत्र के पकरा अमीरन पुर गांव का मामला&
-
तेरही माफी मोड़ पर जलभराव से हाइवे बेहाल दो किलोमीटर तक वाहनों की कतारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं
-
रायबरेली-त्योहार के पहले मिलावट खोरों पर बड़ा एक्शननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
-
पुलिस द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक किया गयानेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
बांदा कोतवाली के बाहर मंत्री रामकेश निषाद का धरना, पुलिस पर गंभीर आरोपनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट सं