एफडीडीआई फुरसतगंज में ‘समागम 2.0 फ्यूज़नवर्स 2026’ का भव्य शुभारंभ
-
By
Admin
Published - 27 October 2026 24 views
एफडीडीआई फुरसतगंज में ‘समागम 2.0 फ्यूज़नवर्स 2026’ का भव्य शुभारंभ
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
फुरसतगंज, अमेठी। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत संचालित राष्ट्रीय महत्व के संस्थान फुटवियर डिज़ाइन एंड डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (FDDI), फुरसतगंज परिसर में 27 से 30 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाले अखिल भारतीय वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘समागम 2.0 – फ्यूज़नवर्स 2026’ का भव्य शुभारंभ सभी 12 प्रतिभागी परिसरों के विद्यार्थियों द्वारा आयोजित एक शानदार मार्च पास्ट से हुआ जिसमें रायबरेली के पीएसी बैंड की उपस्थिति ने चार चांद लगा दिए l इस चार दिवसीय राष्ट्रीय सांस्कृतिक महोत्सव में एफडीडीआई के 12 परिसरों के छात्र-छात्राएं प्रतिभाग कर रहे हैं। इस वर्ष एफडीडीआई फुरसतगंज परिसर इस प्रतिष्ठित आयोजन की मेजबानी कर रहा है। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के कार्यकारी निदेशक श्री सुनील कुमार द्विवेदी की गरिमामयी उपस्थिति में मुख्य अतिथि माननीय श्री भृगुनाथ सिंह जी, कुलपति, RGNAU ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में प्रो. सिंह ने संस्थान के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा, "किसी भी संस्थान के विकास और उसे राष्ट्र स्तरीय बनाने में उसके मुखिया की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। मुझे बेहद खुशी है कि श्री द्विवेदी जी की कुशल अगुवाई में FDDI फुरसतगंज लगातार सफलता के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है।" मीडिया प्रभारी श्री नलिन पाण्डेय ने कार्यक्रम की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि इस चार दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव में देश भर के 12 परिसरों से 150 से अधिक छात्र-छात्राएं और शिक्षक शामिल हो रहे हैं। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी एकल नृत्य, गायन, ग्रुप डांस और स्किट (नाटिका) जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।महोत्सव के अंतर्गत मार्च पास्ट, एकल एवं युगल गायन, वाद्य संगीत, नाटिका, एकल एवं युगल नृत्य, समूह नृत्य तथा डांस बैटल सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के दौरान प्रतिभागी एकल नृत्य, गायन, ग्रुप डांस और स्किट (नाटिका) जैसी विभिन्न सांस्कृतिक विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
‘समागम 2.0 – फ्यूज़नवर्स 2026’ विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने, आत्मविश्वास बढ़ाने, टीम भावना विकसित करने तथा देशभर के विभिन्न परिसरों के विद्यार्थियों के साथ अनुभव साझा करने का अवसर प्रदान करेगा।आने वाले चार दिनों तक एफडीडीआई फुरसतगंज परिसर में देश की विविधता, रंग, संगीत और युवा जोश का एक अद्भुत संगम देखने को मिलेगा
सम्बंधित खबरें
-
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने महासम्मेलन का किया आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक
-
28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक
-
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी रायबर
-
दो उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाईनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
एफडीडीआई फुरसतगंज में ‘समागम 2.0 फ्यूज़नवर्स 2026’ का भव्य शुभारंभनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर