विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता, स्थान प्रबंधन एवं रोगी वेलफेयर संबंधी गतिविधियाँ और सतर्कता जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
-
By
Admin
Published - 28 October 2026 8 views
विशेष स्वच्छता अभियान 6.0 के तहत स्वच्छता, स्थान प्रबंधन एवं रोगी वेलफेयर संबंधी गतिविधियाँ और सतर्कता जागरूकता वॉकाथॉन का आयोजन
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), रायबरेली में विशेष अभियान 6.0 के अंतर्गत स्वच्छता, स्थान प्रबंधन, पर्यावरणीय स्थिरता एवं रोगी सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं।
अभियान के दौरान Facade टीम द्वारा अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज ब्लॉक के शीशों की सफाई की गई। उद्यानिकी विभाग ने परिसर के सौंदर्यीकरण एवं हरियाली को बढ़ावा दिया, जबकि सोलर पैनलों के नीचे उपलब्ध स्थान का उपयोग पार्किंग के लिए किया गया। टक शॉप क्षेत्र में सफाई एवं स्थान प्रबंधन के साथ पुनः उपयोग योग्य बैग के इस्तेमाल को प्रोत्साहित किया गया। साथ ही, बेकार सामग्री से कलाकृतियाँ बनाकर कम करें, पुनः उपयोग करें और पुनर्चक्रण करें (Reduce, Reuse and Recycle) के सिद्धांतों को बढ़ावा दिया गया।
न्यूरोसर्जरी विभाग ने स्वच्छता, हाथों की सफाई एवं संक्रमण नियंत्रण के प्रति जागरूकता पर जोर दिया। अस्पताल प्रशासन द्वारा बायोमेडिकल कचरा प्रबंधन कर्मचारियों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया गया तथा कायाकल्प शपथ के माध्यम से स्वच्छता एवं सुरक्षित अस्पताल वातावरण के प्रति प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया गया। सार्वजनिक क्षेत्रों में उचित संकेतक लगाने और मरीजों एवं उनके परिजनों को हाथों की स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के प्रयास भी किए गए।
इसके अतिरिक्त, परिवहन विभाग द्वारा मरीजों की सुविधा एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए निःशुल्क इलेक्ट्रिक शटल सेवा को बढ़ावा दिया गया। “स्वास्थ्य संस्थानों में पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली” विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित कर टिकाऊ जीवनशैली एवं संसाधनों के जिम्मेदार उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाई गई।
साथ ही, सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत दिनांक 27 अक्टूबर 2026 को सायं 04:30 बजे एम्स रायबरेली परिसर में वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, जवाबदेही एवं भ्रष्टाचार-मुक्त कार्यसंस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। वॉकाथॉन के माध्यम से अधिकारियों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों को ईमानदारी, नैतिक मूल्यों और कर्तव्यनिष्ठा का संदेश दिया गया।
इन सभी गतिविधियों के माध्यम से एम्स रायबरेली ने स्वच्छता, रोगी सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण, बेहतर स्थान प्रबंधन तथा नैतिक एवं पारदर्शी कार्यसंस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ किया। संस्थान स्वच्छ, सुरक्षित, हरित एवं रोगी-अनुकूल वातावरण विकसित करने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
सम्बंधित खबरें
-
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने महासम्मेलन का किया आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक
-
28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक
-
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी रायबर
-
दो उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाईनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
एफडीडीआई फुरसतगंज में ‘समागम 2.0 फ्यूज़नवर्स 2026’ का भव्य शुभारंभनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर