28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी
-
By
Admin
Published - 27 October 2026 6 views
रायबरेली अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) सहदेव मिश्र ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के दृष्टिगत जनपदवासियों की सुरक्षा के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। बंगाल की खाड़ी में विकसित चक्रवाती तूफान के प्रभाव से 28 अक्टूबर से तेज हवाओं, गरज-चमक, आकाशीय बिजली तथा वर्षा की संभावना है। वहीं, 29 एवं 30 अक्टूबर को प्रदेश के पूर्वी एवं मध्यवर्ती क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने की आशंका है।
उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें तथा खराब मौसम के दौरान सुरक्षित पक्के भवनों में रहें। आंधी-तूफान के समय दरवाजे और खिड़कियां बंद रखें। किसान मौसम खराब होने पर खेतों में काम करना रोककर सुरक्षित स्थान पर चले जाएं तथा जलभराव वाले रास्तों, नालों और नदी के किनारों से दूर रहें।
उन्होंने कहा कि तेज हवाओं एवं आकाशीय बिजली के दौरान खुले मैदान, पेड़ों, बिजली के खंभों और होर्डिंग के नीचे खड़े न हों। तेज बहाव वाले पानी या जलभराव वाले रास्तों को पैदल अथवा वाहन से पार करने का प्रयास न करें तथा अफवाहों से बचें। किसी भी आपात स्थिति में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क करें।
प्रशासन ने जनपदवासियों से स्वयं सतर्क रहने, परिवार एवं आसपास के लोगों को जागरूक करने तथा किसी भी आपात स्थिति की सूचना तत्काल प्रशासन को देने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने महासम्मेलन का किया आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक
-
28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक
-
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी रायबर
-
दो उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाईनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
एफडीडीआई फुरसतगंज में ‘समागम 2.0 फ्यूज़नवर्स 2026’ का भव्य शुभारंभनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर