खाद संकट और गांवों की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शनजिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 27 October 2026 7 views
खाद संकट और गांवों की बदहाली पर कांग्रेस का प्रदर्शनजिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में डीएम को सौंपा तीन सूत्रीय ज्ञापन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जिले में खाद की किल्लत, इंदिरा पार्क की बदहाली और ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को तीन सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में पार्टी पदाधिकारियों ने समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग उठाई।
इस दौरान जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जिले में खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। खाद के लिए किसानों को सुबह से शाम तक लाइनों में खड़ा रहना पड़ता है। उन्होंने खाद की कालाबाजारी पर रोक लगाने की मांग की।
दूसरी मांग में उन्होंने कहा कि 31 अक्टूबर 2026 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का शहादत दिवस मनाया जाना है, लेकिन इंदिरा पार्क अब तक तैयार नहीं हुआ है और न ही वहां साफ-सफाई की गई है। उन्होंने पार्क के पास स्थित कूड़ाघर आवंटित किए जाने की जानकारी की जांच कराने और शहादत दिवस से पहले पार्क को तैयार कर खोलने की मांग की।
तीसरी मांग में बड़ोखर खुर्द ब्लॉक की ग्राम पंचायत गन्छा के कैता पुरवा और परहन पुरवा में घर-घर जल योजना के तहत पानी की आपूर्ति न होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि टंकी और पाइपलाइन होने के बावजूद ग्रामीणों को पानी नहीं मिल रहा है। कैता पुरवा में स्कूल, स्वास्थ्य केंद्र और बिजली के खंभों की भी कमी है। इससे ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कांग्रेस नेताओं ने इन समस्याओं के साथ जिले के गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की।
ज्ञापन सौंपने के दौरान महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट, पीसीसी सदस्य पवन देवी कोरी, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ. संजय द्विवेदी दनादन, मोहम्मद इदरीश भाई, बल्देव वर्मा एडवोकेट, पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता, सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, कालीचरण निगम, अमित तिवारी, जीतेन्द्र गौरव, हेमंत कुमार वर्मा, बाबूराम यादव, बलबन खान गौरी, सीमा बाबी, बी लाल भाई, संतोष कुमार द्विवेदी, पुष्पेंद्र श्रीवास्तव, इरफान खान सभासद, राजेश कुमार गुप्ता पप्पू, राममिलन सिंह पटेल, सत्यम सिंह, कुलदीप कुमार, दिव्यांश वर्मा, गौरव सक्सेना, सुखलाल वर्मा और लालबाबू राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने महासम्मेलन का किया आयोजन नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक
-
28 से 30 अक्टूबर तक खराब मौसम की आशंका, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक
-
खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया गया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी रायबर
-
दो उपनिरीक्षक निरीक्षक पद पर पदोन्नत, एसपी ने स्टार लगाकर दी बधाईनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याब
-
एफडीडीआई फुरसतगंज में ‘समागम 2.0 फ्यूज़नवर्स 2026’ का भव्य शुभारंभनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर