चर्का बालू खदान के ठेकेदार पर किसानों की जमीन से जबरन रास्ता बनाने का आरोप डीएम को सौंपा ज्ञापन जांच की मांग
-
By
Admin
Published - 29 October 2026 19 views
चर्का बालू खदान के ठेकेदार पर किसानों की जमीन से जबरन रास्ता बनाने का आरोप डीएम को सौंपा ज्ञापन जांच की मांग
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जनपद में बालू खनन को लेकर किसानों की निजी भूमि से कथित तौर पर जबरन रास्ता बनाए जाने का मामला सामने आया है। मर्का थाना क्षेत्र के मुड़वारा गांव के किसानों ने चर्का खंड संख्या-10 की बालू खदान के ठेकेदार पर उनकी कृषि भूमि से रास्ता बनाकर बालू निकासी करने का आरोप लगाया है। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन के मुताबिक, मुड़वारा गांव निवासी समरबीर सिंह, सत्यवीर सिंह और रामबिहार की निजी कृषि भूमि से संबंधित गाटा संख्या 1428क, 1501, 1504 और 1560 को लेकर रास्ते का विवाद है। किसानों का आरोप है कि उनकी जमीन से कथित तौर पर जबरन रास्ता बनाया जा रहा है, जिससे उनकी कृषि भूमि प्रभावित हो रही है।
विरोध करने पर धमकी देने का आरोप
पीड़ित किसानों का कहना है कि निजी भूमि से रास्ता बनाए जाने का विरोध करने पर उनके साथ गाली-गलौज की जाती है और जान से मारने की धमकी दी जाती है। किसानों के अनुसार, उन्होंने इस मामले की शिकायत मर्का थाने में भी की, लेकिन उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई।
डीएम से कार्रवाई की मांग
भारतीय किसान यूनियन ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, किसानों की निजी भूमि से बनाए गए कथित रास्ते को बंद कराने और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो उनके हित में धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
सम्बंधित खबरें
-
डीएम और एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 3122 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थितनेशनल न्यूज 1 रायब
-
दीपावली पर्व के पहले मिलावटखोरों पर फूड विभाग की बड़ी कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट
-
बघौला ग्राम सभा में मेला शुरू हुआनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेली जिले की
-
अवैध खनन और ओवरलोडिंग पर सख्ती, डीएम ने दिए कार्यवाही के निर्देशनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याटा