डीएम और एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 3122 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
-
By
Admin
Published - 30 October 2026 7 views
डीएम और एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 3122 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थित
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
प्रथम पाली में 9744 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 6622 ने दी परीक्षा, सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
रायबरेली। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET)-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी एवं नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। शुक्रवार को जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका एवं पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जनपद के फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज और रेयान इंटरनेशनल स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक संजीव कुमार सिंह भी मौजूद रहे।
प्रथम पाली में 3122 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
प्रथम पाली की परीक्षा में जनपद में कुल 9744 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 6622 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में प्रतिभाग किया, जबकि 3122 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार प्रथम पाली में लगभग 67.95 प्रतिशत अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
सम्बंधित खबरें
-
त्योहार से पहले पुलिस की छापेमारी, पटाखा गोदामों का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याक्षे
-
कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग पत्रकारों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रि
-
डीएम और एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 3122 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थितनेशनल न्यूज 1 रायब
-
दीपावली पर्व के पहले मिलावटखोरों पर फूड विभाग की बड़ी कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट
-
बघौला ग्राम सभा में मेला शुरू हुआनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेली जिले की