त्योहार से पहले पुलिस की छापेमारी, पटाखा गोदामों का लिया जायजा
-
By
Admin
Published - 30 October 2026 4 views
त्योहार से पहले पुलिस की छापेमारी, पटाखा गोदामों का लिया जायजा
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
क्षेत्राधिकारी अमरनाथ गुप्ता ने बदौसा और अतर्रा क्षेत्र में किया औचक निरीक्षण
अग्निशमन उपकरणों की व्यवस्था दुरुस्त रखने और मानकों के अनुरूप भंडारण के निर्देश
बदौसा/बांदा। दीपावली के त्योहार को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए आतिशबाजी और पटाखों के भंडारण स्थलों की जांच की जा रही है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी अतर्रा अमरनाथ गुप्ता ने थाना बदौसा और थाना अतर्रा क्षेत्र में स्थित पटाखा गोदामों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने गोदामों में सुरक्षा मानकों और अग्निशमन व्यवस्था का जायजा लिया। क्षेत्राधिकारी ने संबंधित व्यापारियों को निर्देश दिए कि पटाखा भंडारण स्थलों पर अग्निशमन उपकरण पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें और निर्धारित मानकों से अधिक पटाखों का भंडारण न किया जाए।
उन्होंने ज्वलनशील पदार्थों को सुरक्षित तरीके से रखने तथा आपातकालीन निकास मार्गों को व्यवस्थित रखने की हिदायत दी। पुलिस ने स्पष्ट किया कि त्योहार के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
त्योहार से पहले पुलिस की छापेमारी, पटाखा गोदामों का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याक्षे
-
कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग पत्रकारों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रि
-
डीएम और एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 3122 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थितनेशनल न्यूज 1 रायब
-
दीपावली पर्व के पहले मिलावटखोरों पर फूड विभाग की बड़ी कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट
-
बघौला ग्राम सभा में मेला शुरू हुआनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेली जिले की