उन्नाव में मौसम की बेरुखी से करवा चौथ ब्रत पर सुहागिनों को रहा चांद का इंतजार परेशान रहीं सुहागिनें
-
By
Admin
Published - 30 October 2026 19 views
उन्नाव में मौसम की बेरुखी से करवा चौथ ब्रत पर सुहागिनों को रहा चांद का इंतजार परेशान रहीं सुहागिनें
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट अजय चौरसिया
पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए गुरुवार को सुहागिन महिलाओं ने करवा चौथ का व्रत श्रद्धा और उत्साह के साथ रखा दिन भर निर्जला व्रत रखने के बाद शाम को महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और चंद्रमा के दर्शन कर व्रत खोलने का इंतजार करने लगीं।लेकिन मौसम खराब होने के कारण चंद्रमा के दर्शन नहीं हो सके जिससे उन्नाव क्षेत्र की महिलाओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। आसमान में बादल छाए रहने के चलते सुहागिनें चांद निकलने की राह देखती रहीं। रात करीब 10.00 बजे तक भी चंद्रमा के दर्शन न होने से महिलाओं की चिंता बढ़ती गई।करवा चौथ के अवसर पर घरों में पूजा की तैयारियां की गई थीं। महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन किया और अपने पति की दीर्घायु तथा परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। हालांकि मौसम की बेरुखी ने त्योहार के उत्साह के बीच चांद के दीदार की प्रतीक्षा को लंबा कर दिया अंत में महिलाओं ने ऐसे ही अर्घ्य देकर पूजा किया
सम्बंधित खबरें
-
त्योहार से पहले पुलिस की छापेमारी, पटाखा गोदामों का लिया जायजानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याक्षे
-
कथित झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग पत्रकारों ने प्रशासन को सौंपा ज्ञापननेशनल न्यूज 1 बांदा रि
-
डीएम और एसपी ने PET परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण, 3122 अभ्यर्थी रहे अनुपस्थितनेशनल न्यूज 1 रायब
-
दीपावली पर्व के पहले मिलावटखोरों पर फूड विभाग की बड़ी कार्यवाहीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट
-
बघौला ग्राम सभा में मेला शुरू हुआनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेली जिले की