इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन
-
By
Admin
Published - 31 October 2026 14 views
इंदिरा गांधी के शहादत दिवस और सरदार पटेल की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया नमन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी का शहादत दिवस और देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती मनाई गई। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसजनों ने दोनों महान नेताओं के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया।
इस अवसर पर जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान एडवोकेट ने इंदिरा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति और साहसिक निर्णयों के कारण पूरी दुनिया में आयरन लेडी के नाम से जाना जाता है। उन्होंने अपने कार्यकाल में देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के हित में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए। वहीं, सरदार पटेल ने अपनी दृढ़ नेतृत्व क्षमता और दूरदर्शिता से देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
नगरपालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन संजय गुप्ता ने कहा कि इंदिरा गांधी के कुशल नेतृत्व में 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारत को ऐतिहासिक विजय मिली। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी की स्मृति में उनके चेयरमैन कार्यकाल के दौरान शहर में उनकी आदमकद प्रतिमा स्थापित कराई गई थी। उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को याद करते हुए कहा कि देश की रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने अखंड भारत के निर्माण में अहम भूमिका निभाई।
वहीं, जिला उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी संकटा प्रसाद त्रिपाठी ने इंदिरा नगर स्थित इंदिरा पार्क में माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में जिला कार्यालय प्रभारी शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष बल्देव वर्मा एडवोकेट, जिला महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी सत्यप्रकाश द्विवेदी एडवोकेट, शोएब रिजवी, शिवपूजन तिवारी, कंट्रोल रूम प्रभारी बी. लाल भाई, बांदा कांग्रेस सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष संतोष कुमार द्विवेदी, राजेश गुप्ता पप्पू वक्ता, साद खान, कृपाशंकर सोनी, दिव्यांश वर्मा, शब्बीर सौदागर, सैय्यद वारिस अली और सुखदेव गांधी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में छोटे चौराहे पर कूड़े का अंबार जब कि चार दिन बाद दीपावली का त्योहार उन्नाव ब्यूरो रिप
-
एसएस फाउंडेशन ने गोकर्ण गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी म