जांच की आहट से बंद हुए कई क्लीनिक, डीएम ने गठित की उच्चस्तरीय कमेटी पत्रकारों की शिकायत पर कार्रवाई की तैयारी, अब डिग्री और रजिस्ट्रेशन की होगी जांच
-
By
Admin
Published - 01 November 2026 4 views
जांच की आहट से बंद हुए कई क्लीनिक, डीएम ने गठित की उच्चस्तरीय कमेटी पत्रकारों की शिकायत पर कार्रवाई की तैयारी, अब डिग्री और रजिस्ट्रेशन की होगी जांच
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जिले में कथित अवैध क्लीनिकों के खिलाफ जांच की आहट से हड़कंप मचा हुआ है। पत्रकारों की शिकायत के बाद जिलाधिकारी ने उच्चस्तरीय जांच कमेटी गठित की है। शनिवार को अतर्रा से लेकर नरैनी, बिसंडा, चिल्ला और बांदा शहर के कालूकुआं व चमरौड़ी इलाकों में कई क्लीनिक बंद नजर आए।
अतर्रा में करीब 20 क्लीनिक बंद रहने की चर्चा रही। हालांकि, क्लीनिक बंद होने के पीछे जांच का डर होने की बात कही जा रही है, जिसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
शिकायतों में कुछ संचालकों पर दूसरे चिकित्सकों की डिग्री और नाम का कथित इस्तेमाल कर मरीजों का उपचार करने के आरोप भी लगाए गए हैं। ऑपरेशन, प्रसव और गर्भपात जैसी प्रक्रियाएं कराए जाने को लेकर भी शिकायतें सामने आई हैं।
अब जांच कमेटी क्लीनिक संचालकों की शैक्षिक योग्यता, चिकित्सकीय डिग्री, पंजीकरण और उपचार की पात्रता की पड़ताल करेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने भी शिकायतों की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई का भरोसा दिया है।
अब सवाल यह है कि जांच सिर्फ कागजों तक सीमित रहेगी या जिले में संचालित सभी संदिग्ध क्लीनिकों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारों पर कार्यवाही होगी?
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में छोटे चौराहे पर कूड़े का अंबार जब कि चार दिन बाद दीपावली का त्योहार उन्नाव ब्यूरो रिप
-
एसएस फाउंडेशन ने गोकर्ण गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी म