एसएस फाउंडेशन ने गोकर्ण गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
-
By
Admin
Published - 01 November 2026 67 views
एसएस फाउंडेशन ने गोकर्ण गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूक
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी
ऊंचाहार, रायबरेली। स्वच्छ भारत मिशन के उद्देश्य को साकार करने की दिशा में एसएस फाउंडेशन की ओर से गोकर्ण गंगा घाट (गोकना) पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने गंगा तटों की साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
संस्था के प्रबंधक एवं सचिव सूरज शुक्ल की अगुवाई में आयोजित इस अभियान में गंगा पुरोहित पंडित जितेंद्र द्विवेदी, कामता प्रसाद, बुधई सिंह, संदीप, अमित सहित दर्जनों लोगों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। सभी ने मिलकर गंगा तटों की सफाई की और वहां मौजूद श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान लोगों से अपील की गई कि गंगा तट पर कूड़ा-कचरा न फैलाएं तथा पूजा सामग्री को निर्धारित स्थान पर ही रखें। गंगा की पवित्रता और निर्मलता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
एसएस फाउंडेशन के प्रबंधक एवं सचिव सूरज शुक्ल ने कहा कि गंगा केवल आस्था का केंद्र ही नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और प्राकृतिक धरोहर भी है। इसकी स्वच्छता और संरक्षण के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने बताया कि संस्था की ओर से भविष्य में भी सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में छोटे चौराहे पर कूड़े का अंबार जब कि चार दिन बाद दीपावली का त्योहार उन्नाव ब्यूरो रिप
-
एसएस फाउंडेशन ने गोकर्ण गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी म