उन्नाव में छोटे चौराहे पर कूड़े का अंबार जब कि चार दिन बाद दीपावली का त्योहार
-
By
Admin
Published - 01 November 2026 3 views
उन्नाव में छोटे चौराहे पर कूड़े का अंबार जब कि चार दिन बाद दीपावली का त्योहार
उन्नाव ब्यूरो रिपोर्ट- अजय चौरसिया
स्वच्छ भारत मिशन के बड़े-बड़े दावों के बीच उन्नाव नगर पालिका की हकीकत इस तस्वीर में साफ दिख रही है शहर के सबसे व्यस्त इलाके छोटे चौराहे पर पिछले कई दिनों से कूड़े का ढेर लगा है लेकिन नगर पालिका की नजर इस पर नहीं पड़ी है।
स्थानीय लोगों के अनुसार यहां रोजाना कचरा फेंका जाता है पर उठाने कोई नहीं आता नतीजा पूरे चौराहे पर बदबू,गंदगी और बीमारियों का खतरा मंडरा रहा है। तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि प्लास्टिक पॉलिथीन और घरेलू कचरे के ढेर पर गाय और कुत्ते मुंह मार रहे हैं जो किसी भी बड़ी दुर्घटना और संक्रमण को न्योता दे रहा है।जर्जर दीवार के सहारे लगा यह कचरा न सिर्फ शहर की सुंदरता पर दाग है बल्कि राहगीरों के लिए भी परेशानी का सबब बना है। ई-रिक्शा और बाइक सवारों को इसी गंदगी के बीच से गुजरना पड़ रहा है।सवाल यह उठता है कि जब मुख्य चौराहे का ये हाल है तो मोहल्लों की सफाई का क्या हाल होगा? लाखों का बजट स्वच्छता के नाम पर खर्च करने वाली उन्नाव नगर पालिका सिर्फ कागजों में ही सफाई कर रही है जनता के टैक्स के पैसे से वेतन लेने वाले जिम्मेदार अधिकारी आंखें मूंदे बैठे हैं।
स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों ने नगर पालिका अध्यक्ष और अधिशासी अधिकारी से तुरंत कचरा हटवाने और नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है ताकि संक्रमण और अन्य बीमारियों से बचा जा सके
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में छोटे चौराहे पर कूड़े का अंबार जब कि चार दिन बाद दीपावली का त्योहार उन्नाव ब्यूरो रिप
-
एसएस फाउंडेशन ने गोकर्ण गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी म