चार पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूरी कर हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी भावभीनी विदाई
-
By
Admin
Published - 31 October 2026 18 views
चार पुलिसकर्मी अधिवर्षता आयु पूरी कर हुए सेवानिवृत्त, पुलिस विभाग ने स्मृति चिन्ह भेंट कर दी भावभीनी विदाई
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा पुलिस विभाग में लंबे समय तक अपनी सेवाएं देने वाले चार पुलिसकर्मी आज अधिवर्षता की आयु पूरी कर सेवानिवृत्त हो गए। इस अवसर पर पुलिस लाइन बांदा में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी नगर सौरभ सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले दो उपनिरीक्षक, एक मुख्य आरक्षी और एक आरक्षी को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। साथ ही उनके दीर्घकालिक सेवा योगदान की सराहना करते हुए स्वस्थ, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं दीं।
सेवानिवृत्त होने वालों में उपनिरीक्षक अरविन्द्र प्रताप सिंह, उपनिरीक्षक बालमुकुन्द, मुख्य आरक्षी सुदामा और आरक्षी ब्रजेन्द्र सिंह शामिल रहे।
इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक बेलास यादव सहित सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों के परिवारीजन भी मौजूद रहे। समारोह में पुलिस विभाग की ओर से अपने साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में छोटे चौराहे पर कूड़े का अंबार जब कि चार दिन बाद दीपावली का त्योहार उन्नाव ब्यूरो रिप
-
एसएस फाउंडेशन ने गोकर्ण गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी म