कनेक्शन के नाम पर हजारों की वसूली का आरोप
-
By
Admin
Published - 31 October 2026 14 views
कनेक्शन के नाम पर हजारों की वसूली का आरोप, अब बिजली चोरी के मुकदमों में फंसे ग्रामीण
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
नरैनी के पिपरहरी गांव के ग्रामीणों ने डीएम से लगाई गुहार, लाइनमैनों पर बिना रसीद पैसे लेने का आरोप
बांदा नरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरहरी के मजरा चौहानन पुरवा के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गांव में लाइट बनाने आने वाले विद्युत विभाग के लाइनमैन अशरफ और कृपाली ने कनेक्शन व मीटर लगवाने के नाम पर ग्रामीणों से एक-एक हजार से लेकर दस-दस हजार रुपये तक वसूल लिए। पैसा लेने के बाद पोल से केबल जोड़कर बिजली सप्लाई दे दी और कहा कि मीटर आते ही लगा दिया जाएगा, विभाग में पैसा जमा हो रहा है।
पीड़ितों के अनुसार दोनों कर्मचारी हर महीने 300-400 रुपये बिल के नाम पर भी वसूलते रहे, लेकिन कभी रसीद नहीं दी। लगभग एक माह पूर्व विद्युत विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर गांव के लोगों पर बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर जुर्माने की रसीद भेज दी है। जुर्माने की रसीद मिलने पर ग्रामीणों को पूरे मामले का पता चला।
ग्रामीणों ने बताया कि सभी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले अत्यंत गरीब और अनपढ़ लोग हैं, जुर्माना भरने में असमर्थ हैं। उन्होंने जिलाधिकारी से दोनों लाइनमैनों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करने और उनके विरुद्ध दर्ज मुकदमों को वापस कर कम शुल्क पर वैध कनेक्शन दिलाने की मांग की है।
प्रार्थना पत्र देने वालों में , राजाराम, सरोज सिंह, रामप्यारी, गुड़िया, सुनेना, गिरधारी, भूरी, श्यामा, कमला सहित दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे।
सम्बंधित खबरें
-
उन्नाव में छोटे चौराहे पर कूड़े का अंबार जब कि चार दिन बाद दीपावली का त्योहार उन्नाव ब्यूरो रिप
-
एसएस फाउंडेशन ने गोकर्ण गंगा घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान, लोगों को किया जागरूकनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट
-
रन फॉर यूनिटी’ का आयोजन, एकता और अखंडता की दिलाई गई शपथनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी म