पंचायत निर्वाचक नामावली-2026 में नाम जोड़ने संशोधन एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू
-
By
Admin
Published - 02 November 2026 102 views
पंचायत निर्वाचक नामावली-2026 में नाम जोड़ने संशोधन एवं आपत्ति दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू
निर्धारित प्रपत्रों में संबंधित बीएलओ अथवा एसडीएम कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते हैं आवेदन
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट -संपादक संजय तिवारी
रायबरेली जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत एवं नगरीय निकाय) सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि उत्तर प्रदेश पंचायत राज अधिनियम, 1947 की धारा-9(8) के अंतर्गत पंचायतों की मतदाता सूची में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन की कार्यवाही निर्धारित प्रावधानों के अनुसार की जा सकती है। अधिनियम में व्यवस्था है कि ग्राम पंचायत के किसी निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि के पश्चात तथा निर्वाचन पूर्ण होने से पूर्व मतदाता सूची में कोई सुधार, निष्कासन अथवा परिवर्धन नहीं किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा जारी निर्देशों के क्रम में पंचायत निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित करने, प्रविष्टियों में संशोधन तथा नामों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए आवेदन प्राप्त होने पर जांचोपरांत नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनपद रायबरेली के समस्त सामान्य ग्राम निवासियों को सूचित किया है कि पंचायत निर्वाचक नामावली (अंतिम मतदाता सूची)-2026 में नाम सम्मिलित कराने के लिए निर्धारित प्रपत्र-2, किसी प्रविष्टि के विवरण में संशोधन कराने के लिए प्रपत्र-3 तथा निर्वाचक नामावली में दर्ज किसी नाम के संबंध में विभिन्न कारणों से आपत्ति दर्ज कराने के लिए प्रपत्र-4 में आवेदन प्रस्तुत किया जा सकता है।
निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन संबंधित बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) अथवा उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) के कार्यालय में अधिकृत कर्मचारी के समक्ष प्रस्तुत किए जा सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की जांच उपजिलाधिकारी/सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (पंचायत) द्वारा की जाएगी तथा जांच के उपरांत नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र किए वितरितनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक
-
रायबरेली में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, एसपी ने दिखाई हरी झंडीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया
-
बांझपन इनफर्टिलिटी पर 'जेनोविया ISAR नेशनल पीजी टीचिंग इनिशिएटिव' का आयोजन कियानेशनल न्यूज 1 रायबरेल
-
सड़क सुरक्षा को लेकर बांदा पुलिस सक्रिय, नवंबर भर चलेगा जागरूकता अभियाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स