प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र किए वितरित
-
By
Admin
Published - 02 November 2026 47 views
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र किए वितरित
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक संजय तिवारी
रायबरेली मा० विधायक सलोन अशोक कुमार व मुख्य विकास अधिकारी अंजूलता ने आज रिफार्म क्लब लॉन के मैदान में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के तत्वाधान में आयोजित ’जनपद स्तरीय तीन दिवसीय सरस मेला-2026’ के द्वितीय दिवस पर समूह द्वारा उत्पादित किये जा रहें उत्पादों को उच्च स्तर की मार्केटिंग व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु उत्पादों की खरीदारी कर समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित किया एवं प्रदर्शनी के लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया तथा गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की एवं बच्चों का अन्नप्राशन कराया।आयोजित कार्यक्रम में मा० विधायक द्वारा विधानसभा सलोन क्षेत्र के अन्तर्गत नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। जिसमें विकास खण्ड सलोन 14, डीह 15 एवं छतोह 03 कुल 32 नवनियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इसके अतिरिक्त उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला समूह की महिलाओं को प्रमाण पत्र व प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाण पत्र तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किये गये। इस अवसर पर मा० विधायक सलोन ने महिला स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को संबोधित करते हुए उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, आत्मनिर्भरता की दिशा में किए जा रहे प्रयासों एवं विभिन्न उत्पादों की सराहना की। उन्होंने कहा कि महिला स्वयं सहायता समूह ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
उन्होंने महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे अपने हुनर, मेहनत और उद्यमशीलता के माध्यम से नए अवसरों का लाभ उठाएं तथा अपने उत्पादों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर मा० विधायक ने सभी महिला समूहों की सदस्यों एवं जनपदवासियों को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की।
इससे पूर्व के०जी०वी०बी० राही, हरचन्दपुर, पूर्व माध्यमिक विद्यालय रामगंज के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
मंच का संचालन एस०एस० पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त श्रम रोजगार प्रमोद सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुरेन्द्र कुमार, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सुधीर गिरी, सहायक अभियंता लघु सिंचाई पंकज राय, कौशल विकास विभाग से डीसी वंदना सिंह, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी महिमा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा आमजन उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र किए वितरितनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक
-
रायबरेली में यातायात माह 2026 का शुभारंभ, एसपी ने दिखाई हरी झंडीनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया
-
बांझपन इनफर्टिलिटी पर 'जेनोविया ISAR नेशनल पीजी टीचिंग इनिशिएटिव' का आयोजन कियानेशनल न्यूज 1 रायबरेल
-
सड़क सुरक्षा को लेकर बांदा पुलिस सक्रिय, नवंबर भर चलेगा जागरूकता अभियाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट स