रायबरेली में इनर व्हील क्लब का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न
-
By
Admin
Published - 04 November 2026 13 views
रायबरेली में इनर व्हील क्लब का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली। भारतीय संस्कृति, आस्था और उल्लास के प्रतीक नवरात्रि से दीपावली तक चलने वाले उत्सवों की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए इनर व्हील क्लब रायबरेली के तत्वावधान में आयोजित डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्न हुआ। रंग-बिरंगे पारंपरिक परिधानों, आकर्षक सजावट, मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियों और सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर इस आयोजन में बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों एवं प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम का शुभारंभ अपर जिला अजय कुमार की धर्मपत्नी शालिनी वर्मा तथा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट स्वप्निल पांडेय की धर्मपत्नी नेहा शुक्ला ने भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने इनर व्हील क्लब द्वारा सामाजिक सेवा के साथ भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को प्रोत्साहित करने की पहल की सराहना किया।उद्घाटन सत्र में क्लब की निदेशक संध्या भार्गव एवं करुणा गुप्ता विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
क्लब की अध्यक्ष निधि मेहरोत्रा ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि इनर व्हील क्लब सांस्कृतिक गतिविधियों के आयोजन के साथ जरूरतमंदों की सेवा और समाज के कल्याण के लिए निरंतर कार्य करता है। क्लब की पूर्व अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल ने क्लब द्वारा संचालित विभिन्न सेवा कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम अधिकारी एवं क्लब की पूर्व अध्यक्ष सीमा श्रीवास्तव ने कहा कि गरबा और डांडिया केवल नृत्य की विधाएं नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपरा और सामूहिक उत्सवधर्मिता के प्रतीक हैं, उन्होंने कहा ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति से जोड़ने तथा हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उत्सव का मुख्य आकर्षण राइजिंग चाइल्ड स्कूल एवं डांस फॉर फन की कोरियोग्राफी में तैयार किया गया समूह डांडिया नृत्य रहा। कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया और दर्शकों ने तालियों के साथ प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं उत्पादों की आकर्षक स्टॉल भी लगाई गईं, जहां लोगों ने खरीदारी के साथ स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सर्वश्रेष्ठ हेयर ड्रेस-अप का पुरस्कार ज्योति सिंह, सर्वश्रेष्ठ मेकअप का पुरस्कार पल्लवी परिहार तथा सर्वश्रेष्ठ ज्वैलरी डिजाइन का पुरस्कार निहारिका गुप्ता को प्रदान किया गया। खूबसूरत परिधान श्रेणी में ममता यादव और सर्वश्रेष्ठ डांडिया श्रेणी में अनाया सिंह को सम्मानित किया गया। आयोजन को सफल बनाने में प्रायोजकों का विशेष योगदान रहा। फुर्सत कैफे की ओर से अनुज अग्रवाल एवं ज्योति अग्रवाल प्लैटिनम प्रायोजक, अपोलो मेडिक्स सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल डायमंड प्रायोजक, एस्परा ज्वेलर्स की ओर से लता सिंह गोल्ड प्रायोजक तथा रामपाल सिंह स्मृति लॉ कॉलेज की निदेशक स्मृति सिंह सिल्वर प्रायोजक रहीं। क्लब की पूर्व अध्यक्ष अर्चना सिकरिया ने सभी प्रायोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर क्लब की पूर्व अध्यक्ष दीप्ति सिकरिया, बबीता दीक्षित, आशा सिंह, शिल्पी सिंह, रजनी सबरवाल, प्रभा रांका, कंचन श्रीवास्तव, गीता सिंह, एकता मेहरोत्रा एवं अनामिका सिंह का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष नवीन मेहरोत्रा, पूर्व अध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव, ऋषि अग्रवाल एवं उमेश सिकरिया का अभिनंदन भी किया गया। आयोजन में अजय त्रिवेदी, विकास दीक्षित तथा पपिंदर सिंह सलूजा ने भी सहयोग प्रदान किया।
समारोह में फिरोज गांधी डिग्री कॉलेज के प्रबंध मंत्री अतुल भार्गव, रजनी कंसल, शालिनी कनौजिया, शिखा त्रिवेदी एवं प्रेरणा श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में क्लब की सचिव विनीता राजपाल ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, प्रायोजकों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
सम्बंधित खबरें
-
रायबरेली में इनर व्हील क्लब का डांडिया उत्सव धूमधाम से संपन्ननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्
-
संस्थान वाहन पार्किंग एवं ई-लाइब्रेरी पोर्टल का उद्घाटननेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी म
-
हरे पेड़ों की कटान का सिलसिलानेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रारायबरेली सलोन थाना क
-
घरौनी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपाल द्वारा लाखों की वसूलीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिव