घरौनी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपाल द्वारा लाखों की वसूली
-
By
Admin
Published - 03 November 2026 3 views
घरौनी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपाल द्वारा लाखों की वसूली
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिवारी
ऊंचाहार तहसील क्षेत्र के कई गांवों में घरौनी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपाल द्वारा ग्रामीणों से लाखों रुपये की अवैध वसूली का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि लेखपाल ने दलालों और मुंशी की मिलीभगत से इस भ्रष्टाचार को अंजाम दिया है।
ग्रामीणों का कहना है कि घरौनी प्रमाण पत्र, जो सरकार द्वारा निःशुल्क है, उसके लिए लेखपाल द्वारा प्रति व्यक्ति 2,000 से 10,000 रुपये तक की मांग की जा रही है। पैसे न देने पर प्रमाण पत्र रोकने वह ग्रामीणों को घरौनी से नाम काटने की धमकी दिया जाता है कई गरीब परिवारों ने कर्ज लेकर यह रकम चुकाई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, यह वसूली केवल एक गांव तक सीमित नहीं है, बल्कि तहसील के दर्जनों गांवों में इसी प्रकार की वसूली की जा रही है। दलाल गांव-गांव जाकर लोगों से कागजात इकट्ठा करते हैं और मुंशी के माध्यम से लेखपाल तक पहुंचाते हैं। इसके बाद तय रकम लेकर ही प्रमाण पत्र जारी किया जाता है।
इस मामले को लेकर क्षेत्र में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों की मांग है कि ऐसे भ्रष्ट तहसील में लेखपालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाए और वसूली गई राशि वापस कराई जाए। साथ ही घरौनी प्रमाण पत्र की प्रक्रिया को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाया जाए, ताकि गरीब जनता को राहत मिल सके।
अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि ऊंचाहार उपजिलाधिकारी एवं रायबरेली जिलाधिकारी भ्रष्ट लेखपालों के विरुद्ध टीम गठित कर गोपनीय तरीके से जांच करके कार्यवाही करते हैं या फिर ग्रामीणों से धन उगाही का खेल लेखपालों के द्वारा नियंत्रण होता रहेगा
सम्बंधित खबरें
-
घरौनी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपाल द्वारा लाखों की वसूलीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिव
-
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र किए वितरितनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक