मनरेगा पार्क में पांच साल की चौकीदारी, 80 हजार देकर हिसाब खत्म करने का आरोप दलित दंपति ने डीएम से लगाई गुहार
-
By
Admin
Published - 03 November 2026 25 views
मनरेगा पार्क में पांच साल की चौकीदारी, 80 हजार देकर हिसाब खत्म करने का आरोप दलित दंपति ने डीएम से लगाई गुहार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। कोतवाली देहात क्षेत्र के ग्राम महोखर स्थित अटल मनरेगा पार्क में चौकीदारी और सफाई का काम कर रहे वृद्ध दलित दंपति ने ग्राम पंचायत सचिव पर पांच साल की मजदूरी का भुगतान न करने और जातिसूचक गाली देने का आरोप लगाया है।
पीड़ित जयकरन और उसकी पत्नी केशनिया ने सोमवार को डीएम को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वे वर्ष 2021 से पार्क में चौकीदारी और सफाई का कार्य कर रहे हैं। आरोप है कि पति को 8 हजार और पत्नी को 5 हजार रुपये प्रतिमाह देने की बात तय हुई थी, लेकिन वर्ष 2021 से 2026 तक के कार्य के बदले सचिव रफीक मंसूरी ने केवल 80 हजार रुपये का भुगतान किया।
दंपति का आरोप है कि बकाया मजदूरी मांगने पर सचिव जातिसूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित करते हैं। पीड़ितों ने डीएम से बकाया भुगतान कराने और मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
सम्बंधित खबरें
-
घरौनी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपाल द्वारा लाखों की वसूलीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिव
-
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र किए वितरितनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक