मेडिकल कॉलेज की घटना पर उठाए सवाल,स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही पर ए.एस. नोमानी ने सीएम को भेजा ज्ञापन
-
By
Admin
Published - 03 November 2026 18 views
मेडिकल कॉलेज की घटना पर उठाए सवाल,स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही पर ए.एस. नोमानी ने सीएम को भेजा ज्ञापन
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जिले की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था और सरकारी अस्पतालों में सामने आ रही कथित लापरवाही को लेकर बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए.एस. नोमानी ने मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
उन्होंने बबेरू सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रात्रिकालीन ड्यूटी के दौरान डॉक्टरों और सुरक्षा गार्डों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मरीजों को समुचित उपचार न मिलने, बाहर से दवाइयां और जांचें लिखे जाने तथा दुर्व्यवहार किए जाने की शिकायतों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
वहीं, रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में मृत नवजात के शव को आवारा कुत्ते द्वारा उठाकर नोचने की घटना को मानवता को शर्मसार करने वाला बताया। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की।
इसके अलावा बबेरू सीएचसी प्रकरण में जिला पंचायत सदस्य एवं जनप्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज एफआईआर पर सवाल उठाते हुए पूरे घटनाक्रम की सीसीटीवी फुटेज सार्वजनिक करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में आरोपों की पुष्टि नहीं होती है तो जनप्रतिनिधि के खिलाफ दर्ज एफआईआर वापस ली जाए।
ए.एस. नोमानी ने कहा कि सरकारी अस्पताल गरीब और जरूरतमंद लोगों के उपचार का प्रमुख सहारा हैं। यहां लापरवाही और मरीजों के साथ दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगों पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन जनता के हित में लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करेगा।
सम्बंधित खबरें
-
घरौनी प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर लेखपाल द्वारा लाखों की वसूलीनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिव
-
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के आवास स्वीकृत प्रमाण पत्र किए वितरितनेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट- संपादक