प्रीमियर लीग अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का दम
-
By
Admin
Published - 11 November 2026 6 views
प्रीमियर लीग अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का दम
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
दिसंबर में पुलिस लाइन मैदान पर होगा मुकाबला, 22 नवंबर को हार्पर क्लब में खिलाड़ियों का ट्रायल
बांदा। जनपद की उभरती क्रिकेट प्रतिभाओं को अपनी खेल क्षमता दिखाने का अवसर मिलने जा रहा है। युवा खिलाड़ियों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बांदा प्रीमियर लीग जूनियर अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन दिसंबर 2026 में पुलिस लाइन ग्राउंड, बांदा में किया जाएगा। प्रतियोगिता में जिले की आठ टीमें हिस्सा लेंगी।
आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना ने बताया कि टूर्नामेंट में प्रतिभाग करने वाले खिलाड़ियों के चयन के लिए 22 नवंबर 2026 को स्थानीय हार्पर क्लब, संकट मोचन मंदिर के पास ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल के माध्यम से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रतियोगिता में खेलने का अवसर दिया जाएगा। इसका उद्देश्य बच्चों को जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा पहुंचाने के लिए प्रोत्साहित करना है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में सैंड डायमंड्स, कालिंजर वारियर्स, रनगढ़ यॉर्कर, नवाब टैंक वेव्स, बाम्बेश्वर ट्रैकर, केन रोवर्स, कर्वी गोल्डन ईगल और शजर किंग सहित कुल आठ टीमें प्रतिभाग करेंगी।
आयोजन को सफल बनाने में शुभम सिंह, सलमान हाशमी, स्कंध भारद्वाज और विप्रांश यादव सहित समिति के अन्य सदस्य जुटे हुए हैं। क्रिकेट प्रशिक्षण के क्षेत्र में सलमान हाशमी पिछले कई वर्षों से बच्चों को क्रिकेट की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण देकर उनकी प्रतिभा निखारने का कार्य कर रहे हैं।
आयोजन समिति का कहना है कि इस लीग के माध्यम से जनपद की छिपी हुई क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचानने, उन्हें बेहतर मंच देने और भविष्य के लिए प्रतिभाशाली खिलाड़ी तैयार करने का प्रयास किया जा रहा है। समिति ने जिले के युवा क्रिकेट खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में जुड़कर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
सम्बंधित खबरें
-
डेढ़ साल से लापता मंजीत को मरका पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिवार में लौटी खुशियांनेशनल न्यूज 1 बां
-
15 लाभार्थियों को मिली आवास निर्माण की सौगात पांच-पांच लाख रुपये के डेमो चेक वितरितनेशनल न्यूज 1 बां
-
प्रीमियर लीग अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का दमनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
दूरबीन विधि से हुई जटिल रेक्टोपेक्सी सर्जरी, 61 वर्षीय मरीज को मिली राहतनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर