पुलिस ने जुआ खेलते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार मौके से 2,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद, दो आरोपी फरार
-
By
Admin
Published - 11 November 2026 5 views
पुलिस ने जुआ खेलते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार मौके से 2,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद, दो आरोपी फरार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मरका पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2,150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं, जबकि दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए।
पुलिस के अनुसार, बुधवार सुबह थाना मरका पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम करहुली में शिव मंदिर के पास कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और जुआ खेल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान मौके से मालफड़ एवं जामा तलाशी के कुल 2,150 रुपये तथा 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान रंजीत पुत्र रामचन्द्र और शिवबालक पुत्र घासिल, निवासी ग्राम करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा के रूप में हुई है। वहीं, मौके से फरार अभियुक्तों की पहचान मानसिंह पुत्र मुन्ना और राजेश पुत्र छेदीलाल, निवासी ग्राम करहुली, थाना मरका, जनपद बांदा के रूप में की गई है।
पुलिस फरार अभियुक्तों की तलाश में जुटी है।
सम्बंधित खबरें
-
डेढ़ साल से लापता मंजीत को मरका पुलिस ने परिजनों से मिलाया, परिवार में लौटी खुशियांनेशनल न्यूज 1 बां
-
15 लाभार्थियों को मिली आवास निर्माण की सौगात पांच-पांच लाख रुपये के डेमो चेक वितरितनेशनल न्यूज 1 बां
-
प्रीमियर लीग अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में दिखेगा युवा खिलाड़ियों का दमनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट
-
दूरबीन विधि से हुई जटिल रेक्टोपेक्सी सर्जरी, 61 वर्षीय मरीज को मिली राहतनेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर