अतर्रा में दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, 80 लाख के जेवर बरामद
-
By
Admin
Published - 15 November 2026 16 views
अतर्रा में दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, 80 लाख के जेवर बरामद
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। जनपद के अतर्रा कस्बे में हुई चोरी की दो बड़ी वारदातों का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने करीब 80 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि एक बाल अपचारी बालिका को पुलिस संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों ने मिलकर पड़ोसियों के दो अलग-अलग मकानों को निशाना बनाया था। सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही।
मामला अतर्रा कस्बे के बजरंगनगर का है। बीते 13 नवंबर को रोहित के घर से सोने-चांदी के आभूषण चोरी हो गए थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर एक लड़की हाथ में थैला लेकर संदिग्ध परिस्थितियों में आती-जाती दिखाई दी। तकनीकी साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस ने उसकी पहचान की।
इसके बाद पुलिस ने 15 नवंबर को चित्रकूट जनपद के रसिन निवासी सत्येन्द्र उर्फ सत्यम उर्फ लकी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि बाल अपचारी बालिका को पुलिस संरक्षण में लिया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में दोनों ने 13 नवंबर की चोरी के साथ ही 18 जुलाई को अतर्रा कस्बे में अपने पड़ोसी रूपम के घर हुई चोरी की वारदात को भी अंजाम देना स्वीकार किया।
पुलिस ने दोनों घटनाओं से संबंधित भारी मात्रा में सोने-चांदी के आभूषणों के साथ एक बुलेट और एक पल्सर मोटरसाइकिल समेत अन्य सामान बरामद किया है। बरामद आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है। फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि बाल अपचारी के मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
अतर्रा में दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, 80 लाख के जेवर बरामदनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
पासी समाज के नेता देशराज पासी पर हमले का प्रयास, गाड़ी में जमकर की गई तोड़फोड़नेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 30 लीटर शराब बरामद, 500