सर्वोदय नगर में महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, छठी मैया की आराधना में दिखी आस्था
-
By
Admin
Published - 15 November 2026 6 views
सर्वोदय नगर में महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य, छठी मैया की आराधना में दिखी आस्था
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
रायबरेली। लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अवसर पर सर्वोदय नगर में रविवार को महिलाओं ने पूरे श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य दिया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने पारंपरिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
पूजा स्थल पर छठी मैया के गीतों और भक्ति के माहौल से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया। महिलाओं ने सूप में फल, ठेकुआ और पूजन सामग्री सजाकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान परिवार के सदस्य और स्थानीय आदि लोग भी मौजूद रहे।
सम्बंधित खबरें
-
अतर्रा में दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, 80 लाख के जेवर बरामदनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
पासी समाज के नेता देशराज पासी पर हमले का प्रयास, गाड़ी में जमकर की गई तोड़फोड़नेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 30 लीटर शराब बरामद, 500