पेट्रोल पंप से दो बार पेट्रोल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 70 लीटर पेट्रोल बरामद
-
By
Admin
Published - 15 November 2026 7 views
पेट्रोल पंप से दो बार पेट्रोल चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, 70 लीटर पेट्रोल बरामद
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। बिसंडा थाना पुलिस ने ओरन कस्बे स्थित एचपीसीएल पेट्रोल पंप से पेट्रोल चोरी की दो घटनाओं का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन प्लास्टिक की पिपियों में भरा करीब 70 लीटर चोरी का पेट्रोल, एक खाली पिपिया और घटना में प्रयुक्त मारुति कार बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार, कस्बा ओरन निवासी हिमांशु ने थाना बिसंडा में शिकायत दर्ज कराई थी कि ओरन-बिसंडा रोड स्थित एचपीसीएल के माँ त्रिलोचनी फिलिंग स्टेशन पर 24 सितंबर और 6 नवंबर 2026 को अज्ञात व्यक्ति ने पेट्रोल पंप की मशीन स्वयं संचालित कर पेट्रोल चोरी किया था।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इसी दौरान 15 नवंबर को गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि पेट्रोल चोरी की घटना में शामिल व्यक्ति चारपहिया वाहन से सिंहपुर की तरफ से ओरन आ रहा है।
सूचना पर पुलिस ने सिंहपुर रोड स्थित विशाल पुरवा मोड़ के पास घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने पेट्रोल पंप की मशीन संचालित करने की जानकारी होने की बात स्वीकार करते हुए दो बार पेट्रोल चोरी करने की बात कबूल की।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान श्यामराज पुत्र शिरोमन निवासी बारामाफी, थाना पहाड़ी, जनपद चित्रकूट के रूप में हुई है।
सम्बंधित खबरें
-
अतर्रा में दो बड़ी चोरियों का पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, 80 लाख के जेवर बरामदनेशनल न्यूज 1 बांदा
-
पासी समाज के नेता देशराज पासी पर हमले का प्रयास, गाड़ी में जमकर की गई तोड़फोड़नेशनल न्यूज 1 रायबरेली
-
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग एवं पुलिस की संयुक्त कार्यवाही 30 लीटर शराब बरामद, 500