सलोन ब्लॉक का मुख्य द्वार तोड़कर डंपर ने किया लाखों का नुकसान ग्रामीण मार्गों को भी भारी वाहनों ने किया बदहाल
-
By
Admin
Published - 22 November 2026 65 views
सलोन ब्लॉक का मुख्य द्वार तोड़कर डंपर ने किया लाखों का नुकसान ग्रामीण मार्गों को भी भारी वाहनों ने किया बदहाल
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
गंगा एक्सप्रेस-वे में मिट्टी ढुलाई के नाम पर ग्रामीण सड़कों की दुर्दशा का आरोप, अब सरकारी भवन का मुख्य द्वार भी नहीं बचा; शिकायतों के बावजूद कार्रवाई न होने पर उठे सवाल,
रायबरेली/सलोन। मानकों को ताक पर रखकर ग्रामीण मार्गों पर फर्राटा भर रहे भारी वाहनों की मनमानी अब सरकारी भवनों तक पहुंच गई है। रविवार, 22 नवंबर 2026 को एक भारी डंपर ने खंड विकास कार्यालय सलोन के मुख्य द्वार को तोड़कर अपने ऊपर लाद लिया। इस घटना से सरकारी संपत्ति को लाखों रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों के संचालन और उनकी निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े होने लगे हैं।बताया जा रहा है कि गंगा एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में मिट्टी भराई और ढुलाई के नाम पर क्षेत्र के ग्रामीण संपर्क मार्गों से लगातार भारी वाहनों का आवागमन हो रहा है। निर्धारित क्षमता और मानकों के विपरीत भारी वाहनों के संचालन से कई ग्रामीण मार्गों की हालत पहले से ही खराब हो चुकी है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे, उखड़ी गिट्टियां और उड़ती धूल से ग्रामीणों तथा राहगीरों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्रामीण मार्गों को भारी वाहनों द्वारा नुकसान पहुंचाए जाने की शिकायतें पहले भी संबंधित अधिकारियों से की गईं, लेकिन प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती गई। अब स्थिति यह है कि भारी वाहनों की चपेट में सरकारी कार्यालय का मुख्य द्वार भी आ गया। इस घटना ने प्रशासनिक निगरानी और जिम्मेदार विभागों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि ग्रामीण सड़कों को क्षतिग्रस्त करने वाले भारी वाहनों पर समय रहते नियंत्रण क्यों नहीं लगाया गया? यदि पहले की शिकायतों पर गंभीरता से ध्यान दिया गया होता तो शायद सरकारी संपत्ति को हुए इस नुकसान से बचा जा सकता था।अब देखना यह होगा कि खंड विकास कार्यालय सलोन के मुख्य द्वार को क्षतिग्रस्त करने वाले डंपर के विरुद्ध क्या कार्रवाई होती है? सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई कौन करेगा और जिन ग्रामीण मार्गों को भारी वाहनों ने बदहाल कर दिया है, उनकी मरम्मत की जिम्मेदारी कौन उठाएगा? आखिर निर्माण कार्यों का बोझ सरकारी संपत्ति और ग्रामीण रास्तों को नुकसान पहुंचाकर क्यों उठाया जाए और इसकी कीमत आम जनता ही क्यों चुकाए?
सम्बंधित खबरें
-
श्री सीताराम बाबा जनई धाम जहां राजा जनमेजय ने किया था सर्प यज्ञ नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रि
-
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन श्रद्धापूर्वक मनाया जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
बांदा प्रीमियर लीग अंडर-14 के ट्रायल में 220 खिलाड़ियों ने आजमाई प्रतिभानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट