बांदा प्रीमियर लीग अंडर-14 के ट्रायल में 220 खिलाड़ियों ने आजमाई प्रतिभा
-
By
Admin
Published - 22 November 2026 5 views
बांदा प्रीमियर लीग अंडर-14 के ट्रायल में 220 खिलाड़ियों ने आजमाई प्रतिभा
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्या
बांदा। क्रिकेट की युवा प्रतिभाओं को बेहतर मंच देने के उद्देश्य से आयोजित बांदा प्रीमियर लीग जूनियर अंडर-14 सीजन-1 के ट्रायल में 220 खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और दिल्ली के खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी, गेंदबाजी, विकेटकीपिंग और क्षेत्ररक्षण में दमखम दिखाया।
ट्रायल में चयनकर्ता के रूप में रणजी ट्रॉफी खिलाड़ी मोहम्मद सैफ और सीएसए क्रिकेट कोच सलमान हाशमी ने खिलाड़ियों की तकनीक, फिटनेस और खेल कौशल का बारीकी से आकलन किया। आयोजन सलमान हाशमी, विप्रांश यादव एवं शुभम सिंह गहलोत द्वारा किया जा रहा है। आयोजकों का उद्देश्य बुंदेलखंड सहित विभिन्न क्षेत्रों की छिपी क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान दिलाकर जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर प्रदान करना है।
इस मौके पर चंद्रमौली भारद्वाज, सुनील सक्सेना, अबरार फारूकी, राजोल मिश्रा, भुवनेन्द्र रावत, नरेंद्र सिंह, कमल यादव, जीतू यादव, संदीप तिवारी, प्रदीप गुप्ता, राममिलन गुप्ता, मोहम्मद अहमद, शिवम सिंह, रवि यादव, कौशिक यादव, डॉ. शरीफ, अजय यादव, धनंजय करवरिया और मनोज मिश्रा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे
सम्बंधित खबरें
-
श्री सीताराम बाबा जनई धाम जहां राजा जनमेजय ने किया था सर्प यज्ञ नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रि
-
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन श्रद्धापूर्वक मनाया जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
बांदा प्रीमियर लीग अंडर-14 के ट्रायल में 220 खिलाड़ियों ने आजमाई प्रतिभानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट