श्री सीताराम बाबा जनई धाम - जहां राजा जनमेजय ने किया था सर्प यज्ञ
-
By
Admin
Published - 22 November 2026 4 views
श्री सीताराम बाबा जनई धाम जहां राजा जनमेजय ने किया था सर्प यज्ञ
नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रिपोर्ट माया लक्ष्मी मिश्रा
कार्तिक पूर्णिमा पर लगेगा ऐतिहासिक विशाल मेला
चन्दापुर, रायबरेली।थाना क्षेत्र स्थित सुप्रसिद्ध प्राचीन मंदिर श्री सीताराम बाबा जनई में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर विशाल मेला लगेगा।
यह स्थान सिर्फ एक मंदिर नहीं, बल्कि महाभारत कालीन ऐतिहासिक धरोहर है।
राजा जनमेजय और सर्प यज्ञ का इतिहास
कहा जाता है कि महाभारत के युद्ध के बाद हस्तिनापुर के सम्राट बने राजा परीक्षित की मृत्यु तक्षक नाग के डसने से हुई थी। पिता की इस मृत्यु का बदला लेने के लिए उनके पुत्र राजा जनमेजय ने इसी पावन भूमि जनई में विशाल सर्प यज्ञ का आयोजन करवाया था।
इस यज्ञ में मंत्रों की शक्ति से बड़े-बड़े सर्प खिंचे चले आते थे और यज्ञ कुण्ड में आहुति बन जाते थे। जब सर्पों का विनाश होने लगा तो आस्तीक ऋषि के हस्तक्षेप से यह यज्ञ रोका गया। तभी से यह स्थान सर्प यज्ञ स्थली के रूप में प्रसिद्ध हो गया।
आज भी यहां विशाल कुण्ड तालाब विद्यमान है, जिसे उसी यज्ञ कुण्ड का प्रतीक माना जाता है। पर्यटन विभाग द्वारा भी यहां सौंदर्यीकरण का काम कराया गया है।
कार्यक्रम विवरण -23 नवंबर 2026, दिन अखण्ड रामायण पाठ
24 नवंबर 2026, दिन कार्तिक पूर्णिमा विशाल मेला
कार्तिक पूर्णिमा पर यहां दूर-दूर से श्रद्धालु आकर कुण्ड में स्नान करते हैं, बाबा के दर्शन करते हैं और मेला का आनंद लेते हैं।
आप सभी भक्तजनों से निवेदन है कि इस ऐतिहासिक और पावन मेले में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य के भागी बनें।
सम्बंधित खबरें
-
श्री सीताराम बाबा जनई धाम जहां राजा जनमेजय ने किया था सर्प यज्ञ नेशनल न्यूज 1 रायबरेली रि
-
मुलायम सिंह यादव की जयंती पर सपाइयों ने किया नमन श्रद्धापूर्वक मनाया जन्मदिननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपो
-
बांदा प्रीमियर लीग अंडर-14 के ट्रायल में 220 खिलाड़ियों ने आजमाई प्रतिभानेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट