निमिषा कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 26 views
निमिषा कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ
नेशनल न्यूज 1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा
आज दिनांक 18 मार्च 2026 को निमिषा कान्वेंट स्कूल मटका सलोन में वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक श्री विवेक शुक्ला जी के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर, शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के मेधावी छात्रों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए कक्षा रैंकर पुरस्कार, 100% उपस्थिति पुरस्कार, बेस्ट स्टूडेंट पुरस्कार व विद्यालय द्वारा आयोजित ड्राइंग कंपटीशन में प्रतिभाग हुए छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती रीना मिश्रा जी ने बताया कि इस वर्ष परीक्षा परिणाम 100% रहा और छात्रों ने न केवल शैक्षणिक, बल्कि सह-पाठयक्रम गतिविधियों में भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रधानाचार्या ने अपने संबोधन में छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को संपन्न कराने में अनिल मिश्रा, आदर्श कुमार, संजय कुमार त्रिवेदी, राहुल कुमार, प्रियंका सिंह, कंचन लता राठौर, रश्मि त्रिपाठी, बी के पटेल एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे।
सम्बंधित खबरें
-
दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद नेशनल न्यूज1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्माराय
-
जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक कर, दिए निर्देशनेशनल न्यूज1
-
डीएम-एसपी ने नवरात्रि के दृष्टिगत मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षणनेशनल न्यूज1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिव
-
जनपद न्यायालय के रिक्त पदों पर करें आवेदन नेशनल न्यूज1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी रायबरेली जनपद न्
-
निमिषा कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ नेशनल न्यूज 1
-
निमिषा कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ नेशनल न्यूज 1