दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
-
By
Admin
Published - 19 March 2026 11 views
दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद
नेशनल न्यूज1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्मा
रायबरेली जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेशानुसार अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं तस्करी के विरुद्ध जारी प्रवर्तन अभियान के अन्तर्गत जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 सरिता सिंह मय हमराह द्वारा विभिन्न स्थानों पर दबिश की कार्यवाही की गयी। टीम द्वारा थाना लालगंज के ग्राम भीरा गोविंदपुर में अवैध कच्ची शराब बनाने के अड्डों/संदिग्ध घरों में दबिश के दौरान जनपद में कुल 30 लीटर अवैध कच्ची शराब एवं 40 कि०ग्रा० लहन बरामद कर लहन को मौके पर नष्ट किया गया एवं 02 अभियोग आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में पंजीकृत किये गए। जिले में अवैध शराब के निर्माण एव बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु इस तरह की कार्यवाही आगे भी जारी रहेंगी।
सम्बंधित खबरें
-
दबिश के दौरान 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद नेशनल न्यूज1 रिपोर्ट सलोन तहसील सन्नो विश्वकर्माराय
-
जिलाधिकारी ने कर-करेत्तर, राजस्व वसूली एवं राजस्व वादों की समीक्षा बैठक कर, दिए निर्देशनेशनल न्यूज1
-
डीएम-एसपी ने नवरात्रि के दृष्टिगत मंदिर का किया स्थलीय निरीक्षणनेशनल न्यूज1 रिपोर्ट सम्पादक संजय तिव
-
जनपद न्यायालय के रिक्त पदों पर करें आवेदन नेशनल न्यूज1 रिपोर्ट संपादक संजय तिवारी रायबरेली जनपद न्
-
निमिषा कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ नेशनल न्यूज 1
-
निमिषा कान्वेंट स्कूल में वार्षिक परीक्षाफल एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न हुआ नेशनल न्यूज 1