शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल सिलेंडर देने की मांग, डीएम से लगाई गुहार
-
By
Admin
Published - 23 April 2026 19 views
शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल सिलेंडर देने की मांग, डीएम से लगाई गुहार
नेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्या
बाँदा। जनपद में इन दिनों रसोई गैस की किल्लत ने आम लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, खासकर उन परिवारों की जिनके घरों में शादी समारोह आयोजित होने वाले हैं। शादी की सभी तैयारियां पूरी होने के बावजूद गैस सिलेंडर की व्यवस्था न हो पाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थिति यह है कि बेटी की शादी वाले घरों के लोग गैस सिलेंडर के लिए इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। कोई सिफारिशों का सहारा ले रहा है तो कोई दूसरों से गैस कनेक्शन मांगकर काम चलाने की कोशिश कर रहा है। पहले जहां गैस बुकिंग 20 दिनों में हो जाती थी, वहीं अब यह अवधि बढ़ाकर 25 दिन कर दी गई है, और सिलेंडर की डिलीवरी भी एक सप्ताह या उससे अधिक समय ले रही है।
इस बीच कालाबाजारी भी चरम पर है। जरूरतमंद परिवारों की मजबूरी का फायदा उठाते हुए बिचौलिये एक सिलेंडर के लिए 2500 से 3000 रुपये तक वसूल रहे हैं, जिससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की खुशियों पर ग्रहण लग रहा है।
इसी समस्या को लेकर जिलाधिकारी से मांग की गई है कि जिन घरों में शादी है, उन्हें गैस कॉपी के साथ शादी का कार्ड दिखाने पर प्राथमिकता के आधार पर तत्काल सिलेंडर उपलब्ध कराया जाए। इससे न केवल जरूरतमंद परिवारों को राहत मिलेगी, बल्कि कालाबाजारी पर भी रोक लग सकेगी।
लोगों को उम्मीद है कि प्रशासन इस गंभीर समस्या पर संवेदनशीलता दिखाते हुए जल्द ही कोई ठोस कदम उठाएगा, ताकि बहन-बेटियों की शादी में किसी तरह की बाधा न आए
सम्बंधित खबरें
-
शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल सिलेंडर देने की मांग, डीएम से लगाई गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध
-
श्याम सुंदर इंटर कॉलेज के छात्र छात्राओं ग्रामीण क्षेत्र में भी सफलता का लहराया परचम बोर्ड परीक
-
स्कूल में टीबी जागरूकता शिविर छात्रों को लक्षण और बचाव की दी जानकारीनेशनल न्यूज 1बादा रिपोर्ट संध्या
-
विश्व पृथ्वी दिवस पर मॉडल पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी का आयोजननेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कप
-
साड़ी खंड 1 में बालू खदान के माफियाओं ने बर्बाद किया किसानों की फसलें नेशनल न्यूज 1बादा र
-
45 डिग्री की तपिश में शिक्षकों की मिसाल,राहगीरों को बांटे गमछेनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध्याबां