तालाब पर बनें दर्जनों मकान पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही,
-
By
Admin
Published - 24 April 2026 75 views
तालाब पर बनें दर्जनों मकान पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही,
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रिपाठी
रायबरेली / हरचंदपुर। थाना क्षेत्र के कंडोरा गांव में प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई। हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग ने तालाब की जमीन पर बने अवैध मकानों को गिराना शुरू कर दिया है।प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो। जानकारी के अनुसार, कोर्ट के आदेश पर कुल 15 लोगों के मकान गिराए जाने थे, जिनमें से 8 मकानों पर आज कार्रवाई की गई। वहीं 7 लोगों को जिलाधिकारी के यहां अपील करने के बाद फिलहाल राहत मिल गई है।सूत्रों के मुताबिक, यह रायबरेली के इतिहास की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि तालाब की जमीन पर बने लगभग 125 मकानों के खिलाफ मुकदमे चल रहे हैं।राजस्व विभाग द्वारा नाप-जोख के बाद जिन लोगों की जमीन तालाब क्षेत्र में पाई गई, उन्हीं के खिलाफ अवैध अतिक्रमण का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
सम्बंधित खबरें
-
जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा सहित आसपास क्षेत्र का किया निरीक्षणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्
-
आग से चार बकरियो की जलकर हुई दर्दनाक मौत दो महिलाएं एवं दो भैंस झुलसीनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप
-
तापमान अधिक गर्म को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देशनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे
-
जंगल में बन रही थी कच्ची शराब पुलिस ने भट्ठियों को तोड़ा, 5 कुंतल लहन किया नष्टनेशनल न्यूज १रायबरेली
-
तालाब पर बनें दर्जनों मकान पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही,नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रि
-
शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल सिलेंडर देने की मांग, डीएम से लगाई गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध