तापमान अधिक गर्म को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
-
By
Admin
Published - 24 April 2026 67 views
तापमान अधिक गर्म को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देश
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। जिलों में हीट वेव व लू के प्रकोप को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसमे रायबरेली भी शामिल है। इसके बाद जिलाधिकारी सरनीत कौर ने सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों के समय को निर्धारित कर दिया है यदि उस समय के ऊपर कोई विद्यालय खुला पाया गया तो उसके खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी। इसके साथ ही आम जनों के लिए नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह पानी के मटके रखवा दिए गए हैं जिससे कि आम जनों को पानी की कोई किल्लत न हो। इसके अलावा गौशालाओं में पंखे व कूलर की व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु जिलाधिकारी ने अपने मातहतों को निर्देशित किया है जिलाधिकारी ने अपील करी कि सभी आम जनमानस सुबह के समय जो काम है उसे संपन्न कर ले दोपहर के समय अनावश्यक रूप से घर के बाहर न निकले। इसके अलावा जो अन्य कार्य शेष बचे हो उसे शाम के समय पूरा कर ले जिससे कि हीट स्ट्रोक से बचा जा सके।
सम्बंधित खबरें
-
जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा सहित आसपास क्षेत्र का किया निरीक्षणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्
-
आग से चार बकरियो की जलकर हुई दर्दनाक मौत दो महिलाएं एवं दो भैंस झुलसीनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप
-
तापमान अधिक गर्म को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देशनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे
-
जंगल में बन रही थी कच्ची शराब पुलिस ने भट्ठियों को तोड़ा, 5 कुंतल लहन किया नष्टनेशनल न्यूज १रायबरेली
-
तालाब पर बनें दर्जनों मकान पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही,नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रि
-
शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल सिलेंडर देने की मांग, डीएम से लगाई गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध