जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा सहित आसपास क्षेत्र का किया निरीक्षण
-
By
Admin
Published - 24 April 2026 24 views
जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा सहित आसपास क्षेत्र का किया निरीक्षण
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका और पुलिस अधीक्षक रवि कुमार ने जगतपुर थाना क्षेत्र स्थित टोल प्लाजा और उसके आसपास के इलाकों का निरीक्षण किया। यह निरीक्षण गंगा एक्सप्रेसवे के प्रस्तावित शुभारंभ के मद्देनजर किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, प्रवेश एवं निकास मार्ग, पार्किंग सुविधा, सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता और आपातकालीन सेवाओं की पहुंच का बारीकी से अवलोकन किया। आमजन की सुविधा से संबंधित व्यवस्थाओं की भी जांच की गई।संबंधित विभागों के अधिकारियों, एक्सप्रेसवे निर्माण/प्रबंधन इकाई के प्रतिनिधियों तथा पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्हें गंगा एक्सप्रेसवे के संचालन शुरू होने से पहले सभी व्यवस्थाओं को पूरी तरह दुरुस्त और व्यवस्थित करने को कहा गया, ताकि आमजन को सुरक्षित, सुगम और बाधारहित आवागमन मिल सके।जिलाधिकारी ने साफ-सफाई, संकेतक बोर्ड, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था और आपदा/दुर्घटना की स्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती और नियमित गश्त व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
सम्बंधित खबरें
-
जिला प्रशासन ने टोल प्लाजा सहित आसपास क्षेत्र का किया निरीक्षणनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्
-
आग से चार बकरियो की जलकर हुई दर्दनाक मौत दो महिलाएं एवं दो भैंस झुलसीनेशनल न्यूज १रायबरेली रिप
-
तापमान अधिक गर्म को लेकर जिलाधिकारी ने दिए निर्देशनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे
-
जंगल में बन रही थी कच्ची शराब पुलिस ने भट्ठियों को तोड़ा, 5 कुंतल लहन किया नष्टनेशनल न्यूज १रायबरेली
-
तालाब पर बनें दर्जनों मकान पर राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही,नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट कपिल त्रि
-
शादी कार्ड दिखाने पर तत्काल सिलेंडर देने की मांग, डीएम से लगाई गुहारनेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट- संध