विद्युत पोल पर काम कर रहा कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा
-
By
Admin
Published - 09 May 2026 70 views
विद्युत पोल पर काम कर रहा कर्मचारी गंभीर रूप से झुलसा
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
रायबरेली /बछरावां विद्युत केंद्र के लापरवाह कर्मचारियों का एक मामला 8मई 2026 शुक्रवार को फिर देखने को मिला ।यहां पर फीडर बंद करने की बात के बाद जब कर्मचारी बिजली खंबे के ऊपर चढ़ा तो वहां पर लाइन चालू थी ।इसी की चपेट में आकर वह गंभीर रूप से झुलस गया ।उसे सीएससी लाया गया हालात बेहद गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है मौजूदा समय में बछरावां विद्युत उपकेंद्र से जुड़े भैरमपुर फीडर में इस समय मरम्मत का काम चल रहा है। ठेकेदार बबलू सिंह द्वारा जहां-जहां भी खंभो का गैप है है वहां पर खंभे गाड़े जा रहे हैं ।इसी कार्य में लगे धर्मेंद्र कुमार 30 वर्ष निवासी पुरे पेगू देवराज तिवारीपुर परशदेपुर तारों के बांधने का काम कर रहा था। धर्मेंद्र के मुताबिक उसको भैरमपुर फीडर को बंद होने की सूचना लाइनमैन विकास द्वारा दी गई। और वह जैसे ही खंभे पर चढ़ा ।इसी दौरान हाई वह हाई टेंशन लाइन की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया । बिजली विभाग की इस लापरवाही से हड़कंप मच गया।इलाज के लिए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए उसे लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया है। जब इस मामले में अवर अभियंता उमेश यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि मामले की सूचना मिली है। जांच की जा रही है जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी।
सम्बंधित खबरें
-
सोहन हलुआऔर बालूशाही को मिलेगी वैश्विक पहचाननेशनल न्यूज 1 बांदा रिपोर्ट संध्याबांदा बुंदेलखंड
-
बारातियों संग दुल्हा टैक्टर चलाकर पहुंचा बारातनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीडलमऊं /राय
-
राजनीति होल्डिंग ने सियासी माहौल किया गर्मनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट -कपिल त्रिपाठीरायबरेली
-
जनवास में चारपाई के नीचे संदिग्ध हालात में मिला शवनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबरे