चकमिर्जापाती गांव की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनी भ्रष्टाचार की मिसाल
-
By
Admin
Published - 20 May 2026 66 views
चकमिर्जापाती गांव की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनी भ्रष्टाचार की मिसाल
नेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठी
सलोन/रायबरेली। दो माह पहले बनी 700 मीटर सड़क बीचोंबीच धंसी, बड़े गड्ढे में तब्दील, ग्रामीणों में आक्रोश,भारत सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत विकास क्षेत्र सलोन के चकमिर्जापाती गांव में बनाई गई लगभग 700 मीटर लंबी सड़क निर्माण के महज दो माह बाद ही बदहाल हो गई है। सड़क के बीचोंबीच बना बड़ा गड्ढा विभागीय कार्यशैली और निर्माण गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानकों की अनदेखी और घटिया सामग्री के उपयोग के कारण नई सड़क समय से पहले ही टूटकर भ्रष्टाचार की कहानी बयां कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार जिस सड़क से लोगों को सुगम आवागमन की उम्मीद थी, वही सड़क अब परेशानी और दुर्घटनाओं का कारण बन चुकी है। सड़क के बीच बने गहरे गड्ढे से आए दिन राहगीर चोटिल हो रहे हैं। दोपहिया वाहन चालक सबसे अधिक परेशान हैं, वहीं बरसात होने पर स्थिति और भयावह होने की आशंका जताई जा रही है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के दौरान ही गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए गए थे, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने ध्यान नहीं दिया। अब हालात यह हैं कि सड़क कई स्थानों पर उखड़ने लगी है और बीच का हिस्सा पूरी तरह धंस चुका है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि निर्माण एजेंसी और संबंधित विभाग की लापरवाही के चलते सरकारी धन का दुरुपयोग हुआ है।ग्रामीणों ने बताया कि यह सड़क गांव के लोगों के लिए मुख्य संपर्क मार्ग है, जिससे प्रतिदिन स्कूली बच्चे, किसान, व्यापारी और आम नागरिक गुजरते हैं। सड़क खराब होने से लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालक गड्ढे में फंसकर गिर चुके हैं, जिससे दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं।क्षेत्रीय लोगों में इस बात को लेकर नाराजगी है कि सड़क निर्माण के इतने कम समय में ही सड़क जर्जर हो जाना स्पष्ट रूप से भ्रष्टाचार और निर्माण कार्य में अनियमितता को दर्शाता है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग और जिला प्रशासन से सड़क की गुणवत्ता की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।ग्रामीणों ने यह भी मांग उठाई है कि सड़क का तत्काल पुनः नवीनीकरण कराया जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके। उनका कहना है कि जिम्मेदार अधिकारी मौन बने हुए हैं जबकि जनता त्रस्त होकर समस्या झेलने को मजबूर है।अब देखना यह होगा कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की इस बदहाल सड़क को लेकर प्रशासन कब जागता है और ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।
सम्बंधित खबरें
-
चकमिर्जापाती गांव की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना बनी भ्रष्टाचार की मिसालनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपो
-
नवजात चोरी गैंग का पर्दाफाश, 9 गिरफ्तार, मासूम बरामनेशनल न्यूज १रायबरेली रिपोर्ट- कपिल त्रिपाठीरायबर
-
सेवानिवृत्त बैंक मैनेजर ने फरियादियों की सुविधा हेतु न्यायालय परिसर में लगवाए पंखेनेशनल न्यूज १रायबर
-
रायबरेली में बढ़ती गर्मी को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित, विशेषज्ञों ने बताए बचाव के उपाय&nb
-
सलोन में युवक का शव मिलाः हवेली रेस्टोरेंट के पास बरामद, गर्मी से मौत की आशंकानेशनल न्यूज 1 सलोन तहस